Saturday , October 17 2026
Breaking News

जालंधर में पुलिस एक संदिग्ध को पकड़ा:कोट सदीक बंगला मुखी मंदिर के पास से 200 नशीले कैप्सूलों के साथ विशाल चोपड़ा को किया गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कोट सदीक स्थित बंगला मुखी मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए विशाल चोपड़ा नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 200 प्रेगा कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना डिवीजन नंबर 5 में तैनात लेडी एएसआई बलजिंदर कौर को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल लेकर सप्लाई करने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए कोट सदीक बंगला मुखी मंदिर के पास नाकाबंदी की और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

नाकाबंदी के दौरान जब युवक वहां से गुजर रहा था, तो पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। जब लेडी एएसआई बलजिंदर कौर की देखरेख में युवक की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 200 प्रेगा कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी इन कैप्सूलों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या बिल पेश नहीं कर सका। आरोपी बस्ती दानिशमंदा का रहने वाला

जांच के दौरान पुलिस टीम जब कोट सदीक स्थित बंगला मुखी मंदिर के पास पहुंची, तो वहां एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान विशाल चोपड़ा के रूप में हुई, जो मूल रूप से किराएदार के तौर पर पीरां दी जगह, बस्ती दानिशमंदा का रहने वाला है। एफआईआर नंबर 266 के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बरामद नशीले कैप्सूलों को जब्त कर लिया और आरोपी विशाल चोपड़ा को हिरासत में ले लिया। थाना डिवीजन नंबर 5 में आरोपी के खिलाफ 15-10-26 को एफआईआर नंबर 266 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशीले कैप्सूल कहां से लाया था और किन्हें बेचने जा रहा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सोढल इंडस्ट्री एरिया में 10 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस घर के गेट से टकराई, 1 बच्चा घायल

 जालंधर , (PNL) : शुक्रवार सुबह सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में बच्चों को स्कूल लेकर जा …

चंडीगढ़ में आउटसोर्स भर्ती में ₹200 करोड़ का घोटाला:विजिलेंस की सिफारिश पर कार्रवाई नहीं; प्रशासन के अफसरों ने दबा दी फाइल

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती और उन्हें वेतन देने के …

अमृतसर में केंद्रीय सिख अजायबघर में लगेगी झोटा की फोटो:घायलों को 5-5 लाख देगी SGPC, धामी बोले- उनके संघर्ष को आगे बढ़ाना जरूरत

अमृतसर , (PNL) : पंजाब की युवा पीढ़ी को नशों से बचाने के संघर्ष में जान …

खन्ना में ट्रक और वाहन की टक्कर:केबिन में फंसा ड्राइवर, सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारियों ने CPR दिया; मौत

  लुधियाना , (PNL) : खन्ना के नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह ट्रक और अज्ञात वाहन …

Pathankot में नशे समेत 2 आरोपी गिरफ्तार:हेरोइन-ड्रग मनी बरामद, अमृतसर से बुलेट पर सप्लाई देने आए थे; पुलिस को देख भागे

पठानकोट , (PNL) : पठानकोट पुलिस ने अमृतसर से बुलेट पर नशीले पदार्थ की सप्लाई देने …

ओलिंपियनों के शहर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 7 हजार दर्शक क्षमता वाला सुरजीत हॉकी स्टेडियम तैयार

जालंधर  , (PNL) : जालंधर  सुरजीत हॉकी स्टेडियम हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 (27 अक्टूबर – …

ब्रेकिंग : दिसंबर में हो जाएगा पंजाब चुनाव का ऐलान! आयोग ने तेज की तैयारियां, 27-28 अक्टूबर को राज्य में आ रही हैं चुनावी टीमें, पढ़ें

चंडीगढ़ (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज …

अमेरिका में पंजाबी युवक ने पत्नी का किया कत्ल, फिर लाश जलाकर फेंकी, ICE एजेंटों पर लगाया अपहरण का झूठा आरोप, ऐसे खुला राज

सैक्रामेंटो (PNL): अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाबी मूल के एक युवक पर अपनी पत्नी की …

झोटा मर्डर केस के बाद एक्शन मोड में सरकार! पंजाब में अगले एक हफ्ते में होगा बड़ा बदलाव, CM मान करेंगे ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में नशे के मुद्दे पर बढ़ते सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री …

चंडीगढ़ से शारजाह-आबू धाबी की फ्लाइटें फिर शुरू:3 साल बाद रूट पर लौटेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस, बुकिंग स्टार्ट; जानिए शेड्यूल

चंडीगढ़ , (PNL) : शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ से विंटर शेड्यूल में खाड़ी देशों …

पंजाब में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी:32 गजेटेड हॉलिडे, साल में 237 दिन खुलेंगे सरकारी दफ्तर; सितंबर में सबसे ज्यादा छुट्टी

मोहाली , (PNL) : पंजाब सरकार ने साल 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों की अधिसूचना जारी …

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!