Sunday , July 12 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता की हालत बेहद नाजुक, ​​​मोगा में शूटर्स ने मारी थी गोलियां, आतंकी लंडा के गुर्गे मांग रहे थे फिरौती, पढ़ें

मोगा, (PNL) : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री तानिया इस वक्त गहरे सदमे में हैं। उनके पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर शुक्रवार (4 जुलाई) दोपहर को उनके ही क्लिनिक में गोली चला दी गई। यह घटना मोगा के कोट इसे खां इलाके स्थित उनके हरबंस नर्सिंग होम में हुई।

इस मामले में पुलिस फिरौती के एंगल पर जांच कर रही है, क्योंकि डॉक्टर और अदाकारा के पिता को पिछले काफी समय से आतंकी लंडा के गुर्गों द्वारा परेशान किया जा रहा था। आरोपी ने उनसे करीब एक करोड़ रुपए की फिरौती मांग रहे थे। घटना के बाद से डॉ. कंबोज को गंभीर हालत में मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी है।

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री तानिया कंबोज और उनकी टीम ने पहली प्रतिक्रिया दी है। तानिया के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की गई एक पोस्ट में लिखा गया कि “तानिया और उनके परिवार के लिए यह एक अत्यंत कठिन और भावनात्मक समय है। हम मीडिया और सभी से निवेदन करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें थोड़ा समय दें। कृपया स्थिति पर अटकलें न लगाएं और अफवाहें न फैलाएं। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद।”

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा में ये वारदात दिनदहाड़े तब हुई, जब क्लिनिक में मरीज और कई अन्य स्टाफ मेंबर मौजूद थे। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के मुताबिक दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और मरीज होने का नाटक करते हुए क्लिनिक में दाखिल हुए थे। जिसके बाद आरोपियों ने डॉक्टर कंबोज को गोलियां मार दी और वहां से पैदल ही फरार हो गए।

मोगा के पुलिस के मुताबिक डॉक्टर मरीजों की देखभाल कर ही रहे थे कि दोनों हमलावरों ने नजदीक से उन पर गोलियां चला दीं। डॉ. कंबोज को दो गोलियां लगीं और उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। गोली उनकी छाती पर लगी हैं, जिन्हें डॉक्टर द्वारा बाहर निकाल लिया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

T20 सीरीज के बाद बदलेगा टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ? कई सदस्यों के पद छोड़ने की खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत-इंग्लैंड T20 सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के …

चंडीगढ़ में तेज बारिश, 2 दोस्त घग्गर नदी में बहे:पंजाब के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; किन्नौर में हवा में लटका वैली ब्रिज ढहा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में बीती रात से बारिश हो रही है। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर …

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!