Thursday , July 30 2026
Breaking News

कनाडा में अब पंजाब के दो सगे भाईयों को मारी गोलियां, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में लुधियाना के युवक की रूममेट द्वारा हत्या के बाद एक और बड़ी खबर आई है। पंजाब के तरनतारन के गांव नंदपुर में रहने वाले किसान सरबजीत सिंह के ब्रैम्पटन में रहने वाले दो जवान बेटों को कार सवारों ने गोली मार दी। जिनमें एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कनाडा के ब्रैम्पटन में हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। किसान सरबजीत सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा खुशवंत पाल सिंह कनाडा के ब्रैम्पटन में रह रहा था और 6 महीने पहले उनका छोटा बेटा प्रितपाल सिंह भी अपने बड़े भाई के पास वहां रहने चला गया था।

शुक्रवार सुबह वहीं रहने वाले उनके दोस्त ने उन्हें फोन कर बताया कि दूसरी कार में सवार दो हमलावरों ने घर के बाहर कार से बर्फ हटा रहे दोनों भाइयों पर गोलियां चला दीं। जिसमें प्रितपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खुशवंत पाल सिंह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मकान मालिक को फोन करके फिरौती मांगी

पिता सरबजीत सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं और दोनों विदेश में रहते थे। उन्होंने बताया कि जिस मकान में वे रह रहे थे वह किराए का था। किसी ने उसके मकान मालिक को फोन करके फिरौती मांगी और मकान मालिक मेरे दोनों बेटों को बताए बिना ही अपने परिवार के साथ कहीं और चला गया। अगर उसने पहले ही उन्हें सूचित कर दिया होता तो शायद उसके दोनों बेटे सतर्क हो जाते और ऐसी घटना नहीं घटती।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!