Wednesday , September 9 2026
Breaking News

सुखबीर बादल पर हमले के बाद अकाली दल ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई, किया बड़ा ऐलान, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर में सुखबीर सिंह बादल पर हमले की नाकाम कोशिश के बाद शिरोमणि अकाली दल ने आज चंडीगढ़ में कोर कमेटी की बैठक बुलाई, जिसमें पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर हुए हमले की निंदा की गई। डॉ. चीमा ने घोषणा की है कि पार्टी नगर निगम चुनाव लड़ेगी। जबकि बीते महीने हुए उप-चुनाव ना लड़ने का फैसला किया था। बैठक में कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ ने पंजाब सरकार व पुलिस की तरफ से की जा रही जांच को मानने से मना कर दिया है।

डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि बहुत बड़ी साजिश के तहत अकाली दल प्रधान पर कातिलाना हमला हुआ है। ऐसे हालात पैदा कर पंजाब को फिर से पुराने दौर में धकेला जा रहा है। सुखबीर बादल श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर गोल्डन टेंपल के गेट पर बैठे थे। उन पर हमला पर श्री अकाल तख्त साहिब ने भी निंदा की है।

कार्यकारी प्रधान भूंदड़ ने कहा कि गोल्डन टेंपल पर हुआ हमला निंदनीय है। जो साजिश नजर आ रही है, पंजाब पुलिस व पंजाब सरकार उसे पेश कर रही है, उससे स्पष्ट होता है कि इसमें सरकार की अपनी साजिश है और आम आदमी पार्टी शामिल है। इसलिए पुलिस की इंक्वायरी को मानने से मना किया जाता है और गवर्नर से इसके लिए मुलाकात की जाएगी। वहीं, बैठक से पहले बिक्रम मजीठिया ने फिर से अमृतसर एसपी हरपाल चीमा पर सवाल उठाए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!