Friday , September 11 2026
Breaking News

जालंधर के न्यू विजय नगर में बड़ी घटना, कोठी के अंदर लगी भयानक आग, जिंदा जल गई बैड पर लेटी युवती, मौके पर मौत

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर के न्यू विजय नगर से आ रही है। सोमवार शाम वहां एक कोठी के अंदर आग लग गई, जिससे एक 28 साल की युवती की मौत हो गई। युवती मानसिक रूप से ठीक नहीं रहती थी।

थाना चार की एसएचओ अनु पलयाल ने बताया कि सिम्मी नामक महिला अपने परिवार के साथ न्यू विजय नगर में रहती है। शाम करीब 7.51 मिनट पर पुलिस को घर में आग लगने की सूचना मिली। जब पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो एक कमरा बुरी तरह से जल चुका था।

वहां कमरे में बैड पर उनकी बेटी लेटी हुई थी, जो मानसिक रूप से ठीक नहीं रहती थी। ना तो वह शोर मचा सकी और ना ही खुद उठकर बाहर आ सकी। आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

एसएचओ के मुताबिक घर की दीवारों पर PVC की शीटें लगी थी, जिस कारण आग ज्यादा भड़क गई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मृतक युवती एक कांग्रेसी नेता की भांजी बताई जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!