Thursday , November 12 2026
Breaking News

क्लासरूम से बोर्डरूम : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा के लिए उद्यमिता पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य के युवाओं को स्व-रोज़गार की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से एक मिसाल कायम करने वाली पहल के तहत पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के लिए उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप ) पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। यह कोर्स विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

स बैंस ने अकादमिक वर्ष 2022-23 में 11वीं कक्षा के लिए शुरू किए गए बिज़नेस ब्लास्टर प्रोग्राम की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि बोर्ड ने 3,692 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में उद्यमिता को अनिवार्य विषय के रूप में लागू कर शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का मजबूत संदेश दिया है। इसके साथ ही 104 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 10,382 शिक्षकों और 231 मास्टर ट्रेनरों को उद्यमिता पढ़ाने के कौशल से लैस किया गया है।

उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का पाठ्यक्रम और पाठ्य-पुस्तकें पहले ही तैयार कर ली गई हैं, जिसके चलते अकादमिक वर्ष 2026-27 में लगभग 5.60 लाख विद्यार्थी बिना किसी बाधा के उद्यमिता विषय की पढ़ाई कर सकेंगे। यह व्यापक पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के विचारों को व्यावहारिक उद्यमों में बदलने में सहायक होगा, जिसमें स्टार्टअप से जुड़ी चुनौतियाँ, कानूनी प्रक्रियाएँ, वित्त, बजट और अन्य महत्वपूर्ण पहलू शामिल होंगे। इससे पंजाब का युवा रोजगार देने वाला और भविष्य के आर्थिक विकास का वाहक बन सकेगा।

यह पहल मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उस महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता को पूरा करती है, जिसमें सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों को स्व-रोज़गार, स्टार्टअप और उद्यमिता से जुड़ी सोच और व्यावहारिक कौशल प्रदान करने की बात कही गई है। इस कदम से राज्य के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!