Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब सरकार की तरफ से सभी प्रोग्राम रद्द, राज्यभर में बढ़ा दी गई सुरक्षा, पांच जिलों में स्कूल बंद, हाईअलर्ट जारी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत हवाई हमले कर पाकिस्तान में 9 आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया है। सूत्रों के अनुसार इस भारतीय अभियान के दौरान करीब 100 आतंकवादी मारे गए हैं। भारत की इस कार्रवाई के बाद पैदा हुए युद्ध जैसे हालात के बीच पंजाब और हरियाणा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हाईअलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

इसके चलते पंजाब के 5 जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आज जालंधर में होने वाले रक्षा कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया है।

अमृतसर हवाई अड्डा बंद, सभी उड़ानें रद्द

एहतियात के तौर पर अमृतसर के श्री गुरु रामदास हवाई अड्डे को सुबह 10 बजे तक बंद कर दिया गया है। इसके बाद इस समय को और बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल सुबह 10 बजे तक की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि करने का निर्देश दिया गया है।

अमृतसर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज लगभग सब कुछ बंद रहा और 22 उड़ानें रद्द कर दी गईं। यात्रियों को यह जानकारी मैसेज और कॉल के जरिए दे दी गई है। अगली सूचना तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सहयोग करने की अपील की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!