Wednesday , September 30 2026
Breaking News

युद्ध शुरू : भारतीय सेना ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में 9 जगहों पर की सर्जिकल स्ट्राइक, 30 की मौत, पाक का फाइटर जेट गिराया, अमृतसर एयरपोर्ट किया गया बंद

न्यूज डेस्क, (PNL) : पहलगाम के आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने बुधवार को पाकिस्तान और पीओके में 9 जगहों (बहावलपुर (02), मुरीदके, मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, भिंबर, चक अमरू, सियालकोट) पर एयर स्ट्राइक की. इस एयर स्ट्राइक में इन जगहों पर मौजूद कई आतंकी ठिकाने तबाह हो गए. खासतौर से मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में तबाही का मंजर सबसे ज्यादा दिखा. हमले में 30 के करीब मौत की खबर है. एहतियात के तौर पर अमृतसर एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है. सभी फ्लाईट्स कैंसल करके लोगों को बाहर निकाल दिया गया है.

पाकिस्तानी मीडिया Express Tribune के हवाले से बताया गया कि हमले मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर  के Ahmed East इलाके में हुए. पाक सेना के प्रवक्ता Lt Gen अहमद शरीफ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हमले की पुष्टि की है.

पाकिस्तानी सेना का कहना है कि जैसे ही एयरस्ट्राइक की खबर मिली, उनके फाइटर जेट्स ने फौरन उड़ान भरी. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अभी नुकसान का पूरा जायजा लिया जा रहा है और विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी. Muzaffarabad में ब्लास्ट के बाद पूरी तरह ब्लैकआउट की खबरें सामने आई हैं.

पाकिस्तान की गीदड़ भभकी

इन घटनाओं के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने साफ-साफ कहा, “अब भारत से टकराव टालना मुश्किल है. ये कभी भी हो सकता है.” उनके इस बयान से तनाव और बढ़ने की आशंका है.

भारत का करारा जवाब

भारत की तरफ से रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर बताया कि ये स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई. इसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान-ऑक्यूपाइड जम्मू-कश्मीर के भीतर मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई पूरी तरह से “संयमित, लक्षित और गैर-उकसावे वाली” रही.

भारत सरकार का कहना है कि ये ऑपरेशन, पहालगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के जवाब में किया गया है, जिसमें 26 टूरिस्ट्स की मौत हुई. इनमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल थे. भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया, सिर्फ उन जगहों पर हमला हुआ जहां से आतंकी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं.

भारतीय सेना ने मार गिराया पाकिस्तान का फाइटर जेट JF-17, चीन ने दिया था तोहफा

भारत की एयर डिफेंस ने पाकिस्तान का जो फाइटर जेट कश्मीर में मार गिराया गया है वो पाकिस्तान का (चीनी JF-17) लड़ाकू विमान है. आपको बता दें, चाइनीज JF-17 थंडर एक हल्का, एकल इंजन वाला मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जिसे चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त रूप से विकसित किया है. इसका पहला प्रोटोटाइप 2003 में उड़ान भर चुका है और यह पाकिस्तान एयर फोर्स का मुख्य लड़ाकू विमान है.

PAK आर्मी का दावा- 6 जगहों पर भारत के 24 ताबड़तोड़ हमले में मारे गए 8 पाकिस्‍तानी, 33 जख्‍मी

वहीं PAK आर्मी ने का दावा किया है कि 6 जगहों पर भारत के 24 ताबड़तोड़ हमले हुए, जिसमें 8 पाकिस्‍तानी मारे गए और 33 के करीब जख्‍मी हो गए.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!