Tuesday , July 21 2026
Breaking News

पंजाब को नशामुक्त करने का ब्लू प्रिंट हुआ तैयार : अमित शाह

न्यूज डेस्क, (PNL) : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार कर दिया है। शाह ने नशे पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार की योजना के बारे में एक कार्यक्रम के दौरान बताया। अमित शाह ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त करना कोई चुनावी एजेंडा नहीं, बल्कि यह एक जरूरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्र व राज्य सरकार मिलकर नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन लेगी।

शाह ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में नशे के खिलाफ बड़ा युद्ध शुरू करने जा रही है। नशा मुक्त पंजाब भी उसका ही हिस्सा है। इस अभियान में केंद्रीय गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय राज्य सरकार के विभागों के साथ मिलकर काम करेंगे। इसमें पब्लिक व एनजीओ को भी साथ लेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब पर विशेष फोकस रहेगा।

शुक्रवार रात को अमित शाह ने कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने पंजाब में भाजपा की रैली के दौरान पब्लिक के साथ कमिटमेंट किया है कि 2027 में अगर उनकी सरकार बनी तो पंजाब को दो साल में पूरी तरह से नशा मुक्त कर दिया जाएगा।

वहीं, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू का कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पास पंजाब की जवानी और भविष्य को बचाने का एक बड़ा विजन है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने अपना विजन क्लीयर कर दिया है।

बिट्‌टू ने कहा कि पंजाब को नशे के दलदल से बाहर निकाला भाजपा का मेन और महत्वपूर्ण एजेंडा है। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार आते ही नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!