पंजाब को नशामुक्त करने का ब्लू प्रिंट हुआ तैयार : अमित शाह
Punjab News Live -PNL
March 28, 2026
ताजा खबर, देश विदेश, होम
न्यूज डेस्क, (PNL) : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार कर दिया है। शाह ने नशे पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार की योजना के बारे में एक कार्यक्रम के दौरान बताया। अमित शाह ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त करना कोई चुनावी एजेंडा नहीं, बल्कि यह एक जरूरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्र व राज्य सरकार मिलकर नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन लेगी।
शाह ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में नशे के खिलाफ बड़ा युद्ध शुरू करने जा रही है। नशा मुक्त पंजाब भी उसका ही हिस्सा है। इस अभियान में केंद्रीय गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय राज्य सरकार के विभागों के साथ मिलकर काम करेंगे। इसमें पब्लिक व एनजीओ को भी साथ लेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब पर विशेष फोकस रहेगा।
शुक्रवार रात को अमित शाह ने कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने पंजाब में भाजपा की रैली के दौरान पब्लिक के साथ कमिटमेंट किया है कि 2027 में अगर उनकी सरकार बनी तो पंजाब को दो साल में पूरी तरह से नशा मुक्त कर दिया जाएगा।
वहीं, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पास पंजाब की जवानी और भविष्य को बचाने का एक बड़ा विजन है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने अपना विजन क्लीयर कर दिया है।
बिट्टू ने कहा कि पंजाब को नशे के दलदल से बाहर निकाला भाजपा का मेन और महत्वपूर्ण एजेंडा है। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार आते ही नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा।