किसानों के लिए खुशखबरी, पंजाब सरकार ने गन्ने के दाम बढ़ाने का किया ऐलान, CM ने दी जानकारी
Punjab News Live -PNL
November 25, 2024
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। सरकार ने गन्ने के दाम बढ़ा दिए हैं, जिसके बाद अब पंजाब के गन्ना किसानों को देश में फसल का सबसे ज्यादा दाम मिलेगा। सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट करके गन्ने के दामों की जानकारी साझा की है।
सीएम मान ने लिखा- “पंजाब सरकार की तरफ से गन्ना किसानों के लिए तोहफा! गन्ने का दाम 391 रुपये प्रति क्विंटल से 10 रुपये बढ़ाकर 401 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। सीएम मान ने आगे लिखा- अब पंजाब के गन्ना उत्पादकों को पूरे भारत में सबसे ज्यादा रेट मिलेगा। पंजाब सरकार अपने किसानों के कल्याण के लिए फैसले लेने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।