Wednesday , September 9 2026
Breaking News

रोपड़ रेंज की कार्यवाहक DIG का ट्रांसफर, कपूरथला के SSP भी बदले, अब हरचरण सिंह भुल्लर संभालेंगे कमान

चंडीगढ़, (PNL) : रोपड़ रेंज की कार्यवाहक DIG नीलांबरी जगदले का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह 2009 बैच के IPS बठिंडा के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रोपड़ रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है।

2008 बैच की आईपीएस नीलांबरी जगदले के पास टेक्निकल सर्विसेज पंजाब और चंडीगढ़ का चार्ज था। इसके अलावा उन्हें डीआईजी रोपड़ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। अब उन्हें डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज पंजाब चंडीगढ़ और कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन का चार्ज दिया गया है।

नीलांबरी ने अपने कार्यकाल के दौरान साइबर क्राइम को रोकने के लिए काफी काम किया है। उन्होंने कई गैंगस्टरों को सलाखों के पीछे भी पहुंचाया है। बता दें कि नीलांबरी जगदले चंडीगढ़ की पहली महिला एसएसपी थीं, जिन्होंने चंडीगढ़ में क्राइम पर बहुत तेजी से लगाम लगाई थी।

तबादलों की कड़ी में आज कपूरथला के एसएसपी समेत पंजाब के पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। पंजाब सरकार ने कपूरथला की एसएसपी वत्सला गुप्ता को जालंधर पीएपी में तैनात किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!