Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब में मान सरकार की स्मार्ट गवर्नेंस का कमाल, AI से ₹383 करोड़ की बचत, 10 हजार टीचर्स को मिलेगी AI ट्रेनिंग

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब अब सिर्फ राजनीति से नहीं, तकनीक से बदलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने साबित कर दिया है कि जब नीयत साफ हो और सोच आधुनिक हो, तो जनता का पैसा भी बचेगा और सिस्टम भी सुधरेगा। पहले सड़कों की मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये बिना जांच के खर्च कर दिए जाते थे। अब पहली बार ऐसा हुआ है कि पूरे राज्य की सड़कों का सर्वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वीडियोग्राफी के ज़रिए कराया गया। 3,369 सड़कों की जांच में 843 सड़कें बिल्कुल सही हालत में पाई गईं। यह वही सड़कें थीं जिन पर पिछली सरकारें मरम्मत के नाम पर करोड़ों बहा चुकी थीं। इस बार ₹383 करोड़ बचा लिए गए। यह पैसा अब जनता की भलाई में लगेगा, बेवजह के टेंडर और भ्रष्ट मरम्मतों में नहीं।

भगवंत मान सरकार ने सिर्फ सड़कें नहीं देखीं, पूरे सिस्टम की मरम्मत शुरू की है। जेलों में 252 करोड़ की ओवरहॉलिंग हो रही है, जहां 5G जैमर, AI कैमरे और लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम लगे हैं। पुलिसिंग से लेकर टैक्स सिस्टम तक में पारदर्शिता लाने के लिए टेक्नोलॉजी को पूरी तरह अपनाया गया है। अब ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में दलाली की जगह AI आधारित HAMS तकनीक है, जिससे हर उम्मीदवार की परीक्षा रिकॉर्ड होती है और रिजल्ट में कोई गड़बड़ी नहीं हो सकती। लेकिन सबसे बड़ी और दूरगामी योजना शिक्षा के क्षेत्र में शुरू हुई है। सरकार 10,000 शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग दे रही है। यह सिर्फ शिक्षक नहीं, वो पायनियर होंगे जो आने वाली पीढ़ियों को AI की भाषा सिखाएंगे। लाखों छात्रों को अब स्कूली स्तर पर ही AI की ट्रेनिंग मिलेगी, जिससे पंजाब का नौजवान सिर्फ नौकरी ढूंढने वाला नहीं रहेगा, वो खुद रोजगार पैदा करने वाला बनेगा।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में AI आधारित कोर्स शुरू हो चुके हैं, ताकि खेती से जुड़े परिवारों को भी तकनीकी शिक्षा मिल सके। सरकार ने पंजाबी भाषा को भी AI में इंटीग्रेट करने का मिशन शुरू किया है, जिससे हमारी मातृभाषा को विश्वस्तरीय पहचान मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए नए डिजिटल अवसर खुलेंगे।

यह बदलाव केवल नीतियों का नहीं, सोच का है। अब विकास का मतलब सिर्फ सड़कों और इमारतों तक सीमित नहीं, बल्कि उस तकनीक तक पहुंच है जो हर नागरिक के जीवन को आसान बनाए। भगवंत मान सरकार ने साबित किया है कि जब सरकार की नीयत साफ हो और फैसले जनहित में हों, तो जनता का पैसा सुरक्षित भी रहता है और उसका भविष्य भी। पंजाब आज एक नई दिशा में बढ़ रहा है, जहां फैसले कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखते हैं। यह वही पंजाब है, जो अब घोटालों से नहीं, ईमानदारी और विकास से आगे बढ़ने की सोच से पहचाना जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!