Friday , September 11 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को उन्हीं के घर में व्यक्ति ने मारे थप्पड़, मची अफरा-तफरी, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज एक शख्स ने अचानक से हमला कर दिया. दरअसल रेखा गुप्ता आज अपने कैंप ऑफिस पर जनसुनवाई कर रही थी, तभी उन पर यह हमला हुआ. इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई. पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है. हालांकि अभी तक हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है.

पता चला है कि सीएम आवास पर बुधवार सुबह जनसुनवाई चल रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति आया, जोर से चिल्लाया, उन्हें थप्पड़ मारा और गाली-गलौज करने लगा. सीएम रेखा गुप्ता के साथ गंभीर रूप से हाथापाई हुई है. यह उनकी सरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है.

इस घटना के बाद सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी सीएम आवास पर पहुंच चुके हैं. दिल्ली पुलिस की टीमें आरोपी शख्स से पूछताछ कर रही हैं. डीसीपी नॉर्थ जिला समेत कई अधिकारी मौके का मुआयना कर रहे हैं. आरोपी की एंट्री कैसे हुई और वो सीएम रेखा गुप्ता के इतने करीब तक कैसे पहुंचा? स्टाफ से भी ये सारे सवाल पूछे जा रहे है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!