Friday , October 2 2026
Breaking News

Punjab सरकार ने नए Virus को लेकर जारी किए Order, लोगों से भी की खास अपील

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य संस्थाओं को एच.एम.पी.वी. वायरस के संबंध में अभी भी समय रहते सतर्क रहने के आदेश जारी किए हैं। सरकार के निर्देशों के बाद सरकारी मैडिकल कॉलेज अमृतसर द्वारा संचालित गुरु नानक देव अस्पताल में 200 बिस्तरों का आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है और हर आपात स्थिति से निपटने के लिए 50 से अधिक वैंटिलेटर लगाए गए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ व जूनियर डॉक्टरों के साथ-साथ कर्मचारियों को भविष्य में हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि पंजाब में अभी तक उक्त वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर अधिकारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार, ह्यूमन मेटान्यूमोनिया वायरस (एच.एम.पी.वी.) श्वसन रोग से जुड़ा है। चीन में पैर पसारने के बाद इस वायरस के कुछ मामले भारत में भी सामने आए हैं। यह वायरस कोविड-19 के समान है क्योंकि इसके लक्षण कोविड के लगभग समान हैं। हालांकि भारत में अभी तक इस वायरस से कोई खतरा नहीं है, लेकिन चीन में इस वायरस के मामले सामने आने के बाद अमृतसर वासियों में काफी दहशत है। अमृतसर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा होने के कारण लोग इस वायरस को लेकर दुविधा में हैं। कहा जा रहा है कि यह वायरस कोई नया खोजा गया वायरस नहीं है। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार इसे सबसे पहले 2001 में खोजा गया था। बंगलौर व भारत के कुछ अन्य स्थानों में भी इसके मामले सामने आए हैं तथा छोटे बच्चे भी इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा एक-दो राज्यों ने भी इस वायरस को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं और अब पंजाब सरकार ने भी दिशा-निर्देश जारी करते हुए राज्य निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।

पंजाब में कोरोना वायरस का पहला मामला अमृतसर में ही सामने आया था। हालांकि पंजाब के नवांशहर से एक मरीज को कोरोना का मामला बताया गया था, लेकिन उसे अमृतसर में भर्ती किया और उसका टैस्ट भी किया गया। यही वजह है कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा होने के कारण लोग ज्यादा डरे हुए हैं। उधर, गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटैंडैंट डा. कर्मजीत सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशों के बाद 200 बैड का विशेष आइसोलेशन वार्ड स्थापित कर दिया गया है व वेंटिलेटर के लिए पंजाब से और बैड मंगवाए गए हैं। इसके अलावा मैडिसिन चेस्ट व अन्य श्रेणियों के वरिष्ठ व कनिष्ठ डॉक्टरों के अलावा कर्मचारियों को हर समय अलर्ट रहने के आदेश जारी किए गए हैं। डा. करमजीत ने कहा कि हालांकि अमृतसर और पंजाब में अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन गुरु नानक देव अस्पताल प्रशासन ने अभी समय रहते तैयारियां पूरी कर ली हैं। अस्पताल में वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ नियमित बैठकें भी की जा रही हैं। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, कोरोना की तरह ही इस वायरस से भी सतर्कता बरतकर निपटा जा सकता है।

एच.एम.पी.वी. के लक्षण क्या हैं?
इंडियन मैडिकल एसोसिएशन के टी.बी. नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी और प्रसिद्ध छाती रोग विशेषज्ञ डा. नरेश चावला ने बताया कि यह वायरस छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अपनी गिरफ्त में लेता है, खास तौर पर कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को। ऐसे में खांसी, बुखार, नाक बंद होना, सांस लेने में कठिनाई के लक्षणों में बीमार महसूस करना, थका हुआ महसूस करना, गले में खराश होना, शरीर पर लाल निशान होना आदि शामिल हैं। इस वायरस की खास बात यह है कि यह श्वसन तंत्र के माध्यम से दो लोगों के बीच तेजी से फैलता है, साथ ही लोगों के संपर्क से भी फैलता है जैसे हाथ मिलाना या वायरस से दूषित किसी चीज को छूना।

एंटीबायटिक्स को डॉक्टर की सलाह के बिना न लें…
इंडियन 
मैडिकल एसोसिएशन के सदस्य डा. रजनीश शर्मा ने कहा कि यह वायरस कुछ दिनों में खत्म हो जाता है, लेकिन लोगों को इस वायरस से घबराना नहीं चाहिए और बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी एंटीबायोटिक दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखना चाहिए तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। बीमार व्यक्ति को मास्क पहनना चाहिए। बार-बार हाथ धोना चाहिए, घर का बना खाना खाना चाहिए, बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए तथा जुकाम के रोगियों को गर्म पानी से भाप लेना चाहिए। लोगों को भी जागरूक होना चाहिए और रोकथाम पर ध्यान देना चाहिए।

गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज रहें सावधान
सरकारी 
टी.बी. अस्पताल के पूर्व प्रमुख डा. नवीन पांधी ने बताया कि शूगर, फेफड़े की बीमारी व अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उक्त वायरस से सावधान रहना चाहिए। यह वायरस कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को अपनी जद में लेता है, हालांकि पंजाब में इसका असर नहीं हुआ है और अमृतसर के अलावा भारत में इसको लेकर कोई घबराहट नहीं है, लेकिन लोगों को जागरूक रहना चाहिए और समय-समय पर भारत सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करना चाहिए। लोगों को किसी भी प्रकार की शंका होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवा लेनी चाहिए तथा अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण चीजों का उपयोग करना चाहिए। वहीं सरकारी मैडिकल कॉलेज के अंतर्गत संचालित वी.डी.आर. प्रयोगशाला भी उक्त वायरस की जांच के लिए तैयार हो गई है। कोरोना के बाद आए एच.एम.पी वायरस को लेकर स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट गुरु नानक देव अस्पताल में 200 बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार, पंजाब से और वेंटिलेटर मंगवाए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के …

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!