Thursday , August 20 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री ने मोगा के जिला प्रशासकीय परिसर में तीसरी और चौथी मंजिल के विस्तार का शिलान्यास किया

मोगा, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यहां रविवार को जिला प्रशासकीय परिसर (डी.ए.सी.) के विस्तार का शिलान्यास किया। इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल के निर्माण वाली इस परियोजना पर 10.31 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जिले के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज डी.ए.सी. के ब्लॉक बी में दो मंजिलों के निर्माण का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि डी.ए.सी. की इमारत में चार ब्लॉक शामिल हैं, जिनमें ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक और डी ब्लॉक का निर्माण 2004 में किया गया था। भगवंत सिंह मान ने बताया कि विभिन्न कार्यालयों को दरपेश जगह की कमी को दूर करने के लिए और कुछ सरकारी कार्यालय जो अन्य स्थानों से चलाए जा रहे हैं, उन्हें स्थानांतरित करने के लिए दो मंजिलें बनाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना इस साल अगस्त तक लगभग आठ महीनों में पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों मंजिलों पर कुल 48 कमरे बनाए जाएंगे और दोनों मंजिलों पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लॉक का प्रबंध होगा। भगवंत सिंह मान ने बताया कि परिसर में 13 व्यक्तियों की क्षमता वाली नई लिफ्ट लगाई जाएगी और दोनों मंजिलों पर सुरक्षा के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरा सिस्टम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्याधुनिक इमारत फायर डिटेक्शन/आपातकालीन निकासी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भी लैस होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के उचित उपयोग के लिए इमारत में 95 किलोवाट सोलर पावर जनरेशन सिस्टम लगाया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की बेहतर सेवा के लिए ऐसे प्रयासों पर कोई ध्यान नहीं दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले राज्य की बागडोर गलत हाथों में रही थी, जिससे राज्य को नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पद संभालने के बाद से ही ऐसे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसी इमारतें लोगों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!