Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब में चार सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर तैयारियां हुई पूरी, 20 नवंबर को 6.96 लाख वोटर करेंगे मतदान, पढ़ें तमाम जानकारी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पंजाब विधानसभा की 4 सीटों के उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पंजाब पुलिस के 6,481 जवान और अधिकारी तथा केंद्रीय सशस्त्र बलों की 17 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 3,868 चुनाव कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि उप चुनाव वाले चार विधान सभा हलकों में से 10-डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,93,376 मतदाता हैं, जिनके लिए 241 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 61 संवेदनशील हैं। इस क्षेत्र में चुनाव कर्मियों की संख्या 701 है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन के तहत डेरा बाबा नानक से कुल 19 शिकायत प्राप्त हुई हैं जिनमें से 17 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। इस दौरान चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार अब तक यहां से 25.40 करोड़ रुपये की जब्ती भी की गई है। उन्होंने बताया कि डेरा बाबा नानक के वोटों की गिनती 23 नवंबर को सुखजिंदरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, गुरदासपुर में 18 राउंड में होगी।

वहीं ही 44 चब्बेवाल (एससी) विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,59,432 मतदाता हैं । जब कि 205 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 50 संवेदनशील हैं। चुनाव कर्मियों की संख्या 1,044 है। अब तक 60,000 रुपये की जब्ती की गई है। यहां चुनाव आचार संहिता की उल्लंघन की 35 शिकायत प्राप्त हुई हैं जिन में से 30 शिकायतों का निपटारा किया गया है। जब कि कुल 60 हजार रुपए की जब्ती की गई है। यहां की वोटों की गिनती रियात एंड बहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, होशियारपुर में15 राउंड में होगी।

उन्होंने आगे बताया कि 84 गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,66,731 मतदाता हैं। यहां 173 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 96 संवेदनशील हैं। इस क्षेत्र में चुनाव कर्मियों की संख्या 1,148 है। यहां चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की 24 शिकायत प्राप्त हुई हैं जिनमें से 11 शिकायत का निपटारा किया गया है वहां अब तक 4.70 लाख रुपये की जब्ती हुई है। गिद्दड़बाहा के वोटों की गिनती गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), गिद्दड़बाहा में 13 राउंड में होगी।

दूसरी तरफ 103 बरनाला विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,77,426 मतदाता हैं। यहां 212 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 37 संवेदनशील हैं। चुनाव कर्मियों की संख्या 975 है। इस के अलावा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की कुल 7 शिकायत प्राप्त हुई हैं जिन में से 5 शिकायत का निपटारा किया गया है।अब तक 55.50 लाख रुपये की जब्ती हुई है। बरनाला के वोटों की गिनती एसडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बरनाला में 16 राउंड में होगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी और 100% लाइव वेबकास्टिंग सुनिश्चित की गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पोलिंग स्टेशनों पर खाने पीने रहने के उचित प्रबंध किया गया है और ठंड से बचने के भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।इसके अलावा, मतदान कर्मियों और मतदाताओं की सुविधा के लिए केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 20 नवंबर बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, और 23 नवंबर शनिवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!