Tuesday , September 8 2026
Breaking News

अमेरिका में पुलिस के हत्थे चढ़ा लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, सलमान के घर फायरिंग मामले में था वॉन्टेड

कैलिफोर्निया, (PNL) : लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में भारतीय समयानुसार सोमवार (18 नवंबर, 2024) हिरासत में लिया गया. पिछले महीने भारत सरकार ने ग़ैर ज़मानती धारा के तहत वारंट जारी किया था. मामले पर केंद्रीय गृह विभाग या NIA आधिकारिक जानकारी दे सकती है.

यह कार्यवाही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की ओर से अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू किए जाने के कुछ ही सप्ताह बाद हुई है. अनमोल बिश्नोई एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास गैलक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी के मामले में फ़रार आरोपी है.

अनमोल बिश्नोई पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से दर्ज दो मामलों के अलावा 18 अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. हाल ही में, NIA ने अनमोल की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी.

एनआईए ने लोगों से अनमोल बिश्नोई के ठिकाने के बारे में कोई भी जानकारी देने की गुजारिश की है, लेकिन अभी तक गैंगस्टर अनमोल उनकी पहुंच से बाहर है. उसका आपराधिक नेटवर्क लगातार सक्रीय रहता है, जिससे भारत के मोस्ट वॉन्टेड लोगों में से एक की शख्स में अनमोल की स्थिति और मजबूत होती जा रही है.

अपराध की दुनिया में अनमोल की कैसे हुई आमद?

अनमोल बिश्नोई ने अपराध की दुनिया में अपने भाई लॉरेंस के नक्शेकदम पर एंट्री ली है. अनमोल 7 अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा हुआ था. साल 2023 में जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. वह फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था. अनमोल बिश्नोई कथित तौर पर अपने ठिकाने बदलता रहता था और पिछले साल केन्या और इस साल कनाडा में देखा गया था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!