Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना के चर्चित जूता कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिंकल और उसकी महिला दोस्त को मारी गोलियां, हालत गंभीर

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को जूता कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिंकल पर 4 बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाश 2 बाइक पर सवार होकर आए। आते ही हमलावरों ने प्रिंकल की तीनों दुकानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।

प्रिंकल की खुड्ड मोहल्ला में जूत्ता, कपड़े और मीट की दुकान है। जानकारी के मुताबिक, महिला नवजोत कौर को 2 गोलियां पीठ में लगी। प्रिंकल को 4 गोलियां लगी है। 2 पैर और 2 कंधे-छाती पर लगीं। लेकिन पिता ने कहा कि 5 से 6 गोलियां प्रिंकल के लगी है। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई हैं।

दुकान पर मौजूद लोगों के मुताबिक, हमलावर मुंह में कपड़ा बांधकर आए थे और आते ही फायरिंग कर दी। पुलिस को मौके से बोर मिले और सबूत इकट्ठा किए हैं। आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है।

गोली का खोल दुकान के बाहर मिला है। पुलिस ने एक महीने पहले ही 2 गनमैन वापस लिए थे। प्रिकल के परिवार वालों को गैंगस्टर नानू पर शक है। जूता कारोबारी हनी सेठी के साथ इसका विवाद है। इसके अलावा प्रिकल के पिता की दुकान पर भी फायरिंग हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!