Tuesday , September 29 2026
Breaking News

लुधियाना : जूता कारोबारी प्रिंकल पर गोलियां चलाने के मामले में हनी सेठी के खिलाफ भी केस दर्ज, लाइव होकर हनी ने दी सफाई, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में बीती रात खुड्डा मोहल्ला में जूता कारोबारी प्रिंकल पर उसकी दुकान में घर कर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रिंकल ने भी जवाबी फायर किए। गोलीबारी में अभी तक 4 लोगों का घायल होने का समाचार है। फायरिंग में प्रिंकल को 4 गोलियां लगी है। उसकी महिला मित्र नवजीत कौर की पीठ में 2 गोलियां लगी है।

वहीं हमला करने आए दो गैंगस्टर रिषभ बेनीपाल उर्फ नानू और सुशील जट्टा भी गोलियां लगने से डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। पुलिस ने प्रिंकल के बयानों पर कुछ लोगों को नामजद किया है। प्रिंकल ने हमलावरों में पायल गांव के जूता कारोबारी हनी सेठी का नाम भी लिखवाया है। FIR में नाम आने के बाद आज हनी सेठी ने फेसबुक पर इस केस पर अपनी सफाई दी।

पढ़े क्या बोला हनी सेठी

हनी सेठी ने कहा कि मेरे साथ बहुत धक्केशाही की जा रही है। पिछली बार भी मेरे से 10 दिन जेल में लगवाए गए। उस समय भी मेरी कोई गलती नहीं थी। मेरी गलती सिर्फ यह थी कि मैं उस मामले में कार्रवाई करवाना चाहता था। मेरे परिवार के साथ भी प्रिंकल ने धक्केशाही की थी।

समाज के कुछ लोग उस मामले में आए जिनके कहने पर मैंने और प्रिंकल दोनों ने अपने केस वापस ले लिए। अब प्रिंकल और नानू की आपसी दोस्ती थी। प्रिंकल की शादी के बाद इनकी रंजिश पड़ गई। आज पता चला मुझे कि नानू ने कुछ युवकों के साथ मिलकर प्रिंकल की दुकान पर गोलियां चलाई है।

गोलियां मारने वालों में मेरा नाम लिखा गया है। पहले मुझ पर झूठा केस दर्ज करवा 10 दिन तक मुझे जेल भेजा। प्रिंकल और मेरे बीच कुछ कॉमन दोस्त है, जिनसे मैंने प्रिंकल का हाल पूछा। लेकिन अब ये लोग मेरे साथ ही धक्केशाही कर रहे है। हनी सेठी ने कहा कि मेरे दो छोटे बच्चे है। मैं कारोबार करने वाला अब व्यक्ति हूं। मेरी खुद की दुकान पर 20 से 25 लोग काम करते है। मैं किसी को मारने जैसा काम नहीं कर सकता। मेरी मां और पत्नी तक को इन लोगों ने गलत कहा मैंने तब भी कुछ नहीं कहा तो अब इससे क्या बदला लूंगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!