Wednesday , July 29 2026
Breaking News

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव, मनमानी पर उतरा ईरान… जहाजों से वसूल रहा भारी रकम!

न्यूज डेस्क, (PNL) : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान पर आरोप है कि वह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों से भारी रकम वसूल रहा है. यह इलाका दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में गिना जाता है, लेकिन मौजूदा हालात के कारण अब यह ज्यादा जोखिम वाला जोन बन गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ जहाजों से सुरक्षित गुजरने के लिए करीब 20 लाख डॉलर यानी करीब 18 करोड़ रुपये तक की फीस मांगी जा रही है. ईरानी सांसद अलाउद्दीन बोरुजेर्दी के हवाले से कहा गया है कि युद्ध के कारण बढ़े खर्च को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. उनका कहना है कि इस रणनीतिक समुद्री रास्ते पर ईरान का अधिकार है, इसलिए यहां से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क लेना स्वाभाविक है. इसी तरह, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी साफ किया है कि यह रास्ता सिर्फ उन देशों के जहाजों के लिए बंद किया जा रहा है, जिन्हें ईरान अपना विरोधी मानता है.

होर्मुज जलसंधि की अहमियत इस बात से समझी जा सकती है कि दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) इसी रास्ते से होकर गुजरता है. मार्च की शुरुआत से यहां आई रुकावट का असर अब वैश्विक ईंधन कीमतों पर भी दिखने लगा है और जहाजों की आवाजाही में भी कमी आई है.

हालांकि, ईरान सभी जहाजों पर एक जैसा नियम लागू नहीं कर रहा. भारत के LPG जहाजों को इस रास्ते से गुजरने की अनुमति दी गई है और एक पाकिस्तानी टैंकर भी यहां से निकल चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि कुछ मामलों में छूट दी जा रही है.

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे के भीतर जलमार्ग खोलने की चेतावनी दी है, जबकि ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की बात कही है. हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि अगर उनके बिजली संयंत्रों पर हमला हुआ, तो इस जलसंधि को पूरी तरह बंद किया जा सकता है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!