Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पहले 3 और अब 6… इन शर्तों पर जंग खत्म करने को तैयार ईरान, होर्मुज स्ट्रेट से लेकर मीडिया तक को किया शामिल

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका-इजराइल और ईरान में चल रही जंग में तत्काल युद्धविराम के आसार भी नहीं दिख रहे हैं. इस बीच ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए 6 शर्तें रखी हैं. ईरान ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर तबाही रोकना चाहते हैं तो पूर्ण युद्ध खत्म कीजिए. शर्तें मानिए अन्यथा ईरान पर हमले हुए तो बदले में भी हमले होते रहेंगे.वरिष्ठ ईरानी राजनीतिक-सुरक्षा अधिकारी ने लेबनानी मीडिया आउटलेट Al Mayadeen को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि अब तेहरान युद्ध की शर्तों को औपचारिक रूप से निर्धारित कर चुका है. दरअसल, जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया हुआ है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोली तो पावर ग्रिड पर हमले किए जाएंगे. पलटवार करते हुए ईरान ने भी होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से ब्लॉक करने और गल्फ देशों के पावर ग्रिड पर हमला करके उन्हें अंधेरे में डुबोने की धमकी दी.

इस बीच, ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए छह स्पष्ट शर्तें घोषित कर दी हैं, जो केवल युद्धविराम तक सीमित नहीं बल्कि पूरे क्षेत्रीय ढांचे को बदलने का संकेत देती हैं. माना जा रहा है कि ईरान की मिसाइल क्षमताओं, ऑपरेशनल सहनशक्ति और Strait of Hormuz पर रणनीतिक प्रभुत्व के चलते, देश अब युद्धविराम की पूर्व शर्तों पर नहीं बल्कि अपनी शर्तों पर जोर दे रहा है. हाल के हमलों ने इजराइल के अराद और डिमोना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई और उसकी रक्षात्मक स्थिति को चुनौती दी.

युद्ध को रोकने के लिए ईरान की छह शर्तें

1.युद्ध न दोहराए जाने की बाध्यकारी गारंटी. कोई अस्थायी या प्रतीकात्मक युद्धविराम स्वीकार्य नहीं.

2.अमेरिकी सैन्य ठिकानों को पूरे क्षेत्र से हटाना. पश्चिम एशिया में अमेरिका की व्यापक सैन्य मौजूदगी को चुनौती.

3.युद्ध के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवजा.

4.सभी क्षेत्रीय युद्धों का समापन. मौजूदा संघर्ष को व्यापक संदर्भ में देखने की मांग.

5.होर्मुज जलडमरूमध्य पर नई कानूनी व्यवस्था. वैश्विक ऊर्जा मार्ग पर ईरान का नियंत्रण सुनिश्चित.

6.मीडिया नियंत्रण. ईरान को निशाना बनाने वाले शत्रुतापूर्ण मीडिया अभियानों में शामिल व्यक्तियों पर मुकदमा और प्रत्यर्पण.

ईरान की महीनों पहले तैयार की गई रणनीति का हिस्सा

ईरानी राजनीतिक-सुरक्षा अधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि ये कदम प्रतिक्रिया नहीं है, बल्कि महीनों पहले तैयार की गई रणनीति का हिस्सा है. प्रारंभिक सैचुरेशन-स्टाइल मिसाइल हमलों के बजाय अब ईरान ने सटीक निशाने और कीमती और महत्वपूर्ण वाले ठिकानों को प्राथमिकता दी है. प्रमुख वायु रक्षा ढांचे नष्ट कर ईरान ने दुश्मन के आसमान पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है. ईरानी अधिकारी का कहना है कि हमले तब तक नहीं रुकेंगे जब तक उन्हें पूर्ण युद्धविराम की गारंटी नहीं मिल जाती है.

तुरंत युद्धविराम की संभावना नहीं

ईरानी राजनीतिक-सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि मौजूदा सैन्य संतुलन को देखते हुए युद्धविराम की कोई जल्दी संभावना नहीं है. तेहरान की नीति अब हमलावर को सजा देने पर केंद्रित है, जब तक कि इजराइल और अमेरिका दोनों को सही तरीके से सबक न सिखाया जाए. उन्होंने इजराइल से बदला लेने तक नहीं रुकेंगे. इजराइल को उसके किए की सजा जरूर दी जाएगी. ईरानी अधिकारी का कहना है कि वह अपने देश और नागरिकों की रक्षा कर रहे हैं. तेहरान का संदेश स्पष्ट है कोई भी युद्धविराम पूर्व जैसी स्थिति पर लौटने वाला नहीं है, बल्कि यह युद्ध के मैदान की वास्तविकताओं से तय होने वाले नए क्षेत्रीय समीकरण की शुरुआत है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!