Saturday , January 10 2026
Breaking News

‘Poor Lady आखिर तक थक गईं’; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर बवाल

न्यूज डेस्क, (PNL) : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुमू के बारे में ऐसा बयान दे दिया कि बवाल हो गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आज बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। उनके संबोधन और इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट पेश होने के बाद सदन को कल 11 बजे तक के स्थगित कर दिया गया। सदन स्थगन के बाद जब सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सदन से बाहर आए तो उन्होंने मीडियो बात की। इस दौरान सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि पुअर लेडी, स्पीच के आखिर तक थक गई थीं।

वहीं राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को ऊबाऊ कहा। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने बजट सत्र में राष्ट्रपति के शुरुआती भाषण का विश्लेषण करते हुए कहा कि राष्ट्रपति जी अंत तक बहुत थक गई थीं…वे मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सहमति में सिर हिलाते हुए कहा कि राष्ट्रपति एक ही बात को बार-बार दोहरा रही थेीं। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी राष्ट्रपति को सरकार का रबर स्टाम्प बताया। पप्पू यादव ने कहा कि राष्ट्रपति एक स्टाम्प की तरह हैं। उन्हें बस प्रेम पत्र पढ़ना है।

भाजपा की मांग- माफी मांगें सोनिया गांधी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता सोनिया गांधी द्वारा भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ”बेचारी” वाक्यांश के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करता है। ऐसे शब्दों का जानबूझकर इस्तेमाल अभिजात्य विरोधी को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी की घटिया और आदिवासी विरोधी प्रकृति को देखते हुए मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस पार्टी माननीय राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगें।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कैडर की महिला IPS अधिकारी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल हुई बहाल, चुनाव आयोग ने किया था सस्पेंड, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कैडर की महिला आईपीएस अधिकारी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को बहाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!