Tuesday , September 8 2026
Breaking News

Ludhiana की सड़कों पर इस लड़की ने मचाया बवाल, जिसने भी देखा उड़ गए होश

लुधियाना , (PNL) : सड़कों पर वाहन चलाते समय स्टंटबाजी में अब युवतियां भी पीछे नहीं रहीं। ऐसी ही एक लड़की की वीडियो काफी वायरल हो रही है। वीडियो जगराओं पुल की बताई जा रही है जहां स्कूटर पर सवार एक युवती कभी अपने हाथ छोड़ देती है और कभी स्कूटर चलाते समय ही उस पर खड़ी हो रही है। हालांकि अभी युवती की पहचान नहीं हो सकी है। अधिकारी इसका प्रयास कर रहे हैं।  बता दें कि पिछले कुछ महीनों से वायरल वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ऐसे लापरवाह चालकों की पहचान कर लगातार उनके चालान कर रहे हैं। कइयों के वाहनों को जब्त भी किया गया है लेकिन बावजूद इसके लोग सुधरने को तैयार नहीं और सड़कों को खेल का मैदान समझकर स्टंटबाजी कर रहे हैं।

दुगरी के ड्रमां वाला चौक में बीते दिनों एक हादसा हो गया था, जिसमें एक किशोर बुरी तरह घायल है। लोगों का आरोप था कि हादसा करने वाली कार को एक नाबालिग चला रहा था। इसके बाद लोगों का विरोध देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वहां पर अंडरएज चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा ऐसे 3 अंडरएज चालकों के चालान किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। लोग अपने नाबालिग बच्चों को वाहन की चाबी देने से परहेज करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!