Monday , March 9 2026
Breaking News

जालंधर में पुलिस एनकाउंटर, अमृतसर का गैंगस्टर नैय्यर घायल, पुलिस को देख फायरिंग की, पैर में लगी गोली, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : देहात पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गई। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस ने हथियार सप्लाई करने बाइक पर जा रहे एक युवक को रोकने की कोशिश की। खुद को फंसता देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे आरोपी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब गाड़ी रोकने की कोशिश की तो युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी की पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड

पकड़े गए आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी साजन नैयर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, साजन नैयर पर पहले से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, हथियारों की तस्करी और गंभीर अपराध शामिल हैं।

हथियार सप्लाई की बड़ी साजिश नाकाम

शुरुआती जांच में सामने आया है कि साजन नैयर पंजाब के विभिन्न जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि वह यह हथियार किसे और क्यों पहुंचा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके नेटवर्क की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कपूरथला में अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश : पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला पुलिस ने हथियारों की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!