Tuesday , September 8 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर में चोरों को पेशी पर ले जा रहे दो थानेदारों की रेलवे स्टेशन के पास मिली लाशें, आरोपी फरार, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जालंधर से आ रही है। आदमपुर के खुर्दपुर रेलवे स्टेशन के पास पंजाब पुलिस के दो एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में लाशें मिलने से सनसनी का माहौल बन गया। दोनों चोरी के एक आरोपी के पीछे भागे थे, जिसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं था। सोमवार को देर रात दोनों के शव रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किए गए।

दोनों एएसआई होशियारपुर के रहने वाले थे। जिनकी पहचान एएसआई प्रीतम दास और जीवन लाल के रूप में हुई है। जिनकी तैनाती कपूरथला पुलिस में थी। दोनों के शवों को थाना जालंधर जीआरपी की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्टेशन मास्टर नरेश राजू ने बताया कि रात वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर थे। वह अपने कमरे से बाहर निकले ही थे कि खुर्दपुर स्टेशन पर निर्माण किए जा रहे एक भवन के पास कुछ सामान पड़ा दिखाई दिया। जब पास जाकर देखा तो वह दो लोगों के शव थे। जिसके बाद तुरंत मामले की जानकारी सबसे पहले आदमपुर पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद थाना आदमपुर और जीआरपी पुलिस की टीमें जांच के लिए पहुंच गई। मामले में पुलिस ने तुरंत देर रात ही फोरेंसिक टीम भी बुला ली थी।

रास्ते से भाग गया था नाबालिग आरोपी

जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के एएसआई प्रीतम सिंह और जीवन लाल चोरी के दो आरोपियों को पेशी के लिए सोमवार को दोपहर जालंधर लेकर आए थे। दोनों को दोपहर के वक्त कोर्ट में पेश कर दिया जा चुका था। जिसके बाद एक आरोपी को जालंधर देहात पुलिस के थाना आदमपुर में छोड़ना था। वहीं, दूसरे नाबालिग आरोपी को लेकर दोनों एएसआई होशियारपुर के जुवेनाइल होम छोड़ने के लिए रवाना हो गए थे। जिसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं था।

जब शाम के वक्त दोनों एएसआई नाबालिग को लेकर होशियारपुर की ओर निकलते तो दोनों रास्ते में ही कहीं लापता हो गए। दोनों एएसआई के अधिकारी उन्हें फोन कर रहे थे, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है कि उनकी मौत कैसे हुई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!