Thursday , July 30 2026
Breaking News

पंजाब में कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर के करीबी की गोली मारकर हत्या, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में पंचायत चुनाव के बीच हिंसा देखने को मिली रही है. अब तरनतारन में हिंसा हुई है. यहां मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने एक कार चालक पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें राजविंदर सिंह उर्फ राज तलवंडी की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक राजविंदर सिंह से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे. वह पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के करीबी माने जाते थे. राजविंदर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी की एक महिला उम्मीदवार के सरपंच के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने की खुशी में ब्लॉक पट्टी से अपने साथियों के साथ कार में अपने गांव जा रहे थे.

इस दौरान ठक्करपुरा गांव के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनकी गाड़ी रोकी और अंधाधुंध फायरिंग कर दी. जिसमें राजविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. बताया गया है कि अपराधियों ने हमला करने से पहले सिंह को ‘आप’ उम्मीदवार के निर्विरोध जीतने की बधाई दी और फिर फायरिंग शुरू कर दी.
तरनतारन में नेताओं की गोली मारकर हत्या करने की यह तीसरी घटना है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!