Tuesday , September 29 2026
Breaking News

PoK में बवाल के बीच पाकिस्तान सरकार की बढ़ी टेंशन, ड्यूटी पर जाने से जवानों का इनकार

न्यूज डेस्क, (PNL) : हिंसक विरोध-प्रदर्शन के कारण एक तरफ जहां पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके सुलग रहा है. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान पुलिस के जवान यहां ड्यूटी करने से इनकार कर रहे हैं. यह खुलासा सरकार के एक दस्तावेज से हुआ है. इसके मुताबिक पुलिस के जवान पीओके और गिलिगित में तैनाती मिलने के बावजूद ड्यूटी ज्वॉइन नहीं कर रहे हैं. पाकिस्तान सरकार ने ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई शुरू की है. डॉन अखबार के मुताबिक सोमवार को पीओके में ड्यूटी पर न जाने वाले एक पुलिसकर्मी को नौकरी से बर्खास्त किया गया. पुलिस विभाग अब विस्तृत सूची तैयार कर रही है. आने वाले वक्त में कानून बनाकर ऐसे पुलिसकर्मियों को एक साथ नौकरी से निकालने की तैयारी है.

पीओके में नौकरी करने क्यों नहीं जा रहे जवान?

1. पीओके से दूरी बनाने का एक प्रमुख कारण जान का खतरा है. पीओके इस वक्त उबल रहा है. वहां पर लोग सड़कों पर उतर आए हैं. सोमवार को 4 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई. 7 आम नागरिक भी मारे गए. सैकड़ों लोग घायल हो गए. पिछले 2 साल में यह तीसरा मौका है, जब पीओके में बड़ा बवाल हो रहा है. यहां जान का खतरा सबसे ज्यादा है.

2. पीओके और गिलिगित में वेतन और भत्ता पाकिस्तान के अन्य प्रांतों के मुकाबले काफी कम दिए जा रहे हैं. इसको लेकर सितंबर 2025 में 11 हजार पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरे थे. इन पुलिसकर्मियों का कहना था कि 2022 का वेतनमान लागू होने के बाद भी उन्हें 2012 के मॉडल पर पैसे दिए जा रहे हैं.

3. कश्मीर अंग्रेजी की रिपोर्ट के मुताबिक सैलरी भी एक अहम कारक है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक कांस्टेबल की प्रतिमाह सैलरी 73000 पाकिस्तानी रुपए है. इसी तरह सिंध में सैलरी के रूप में 69000 प्रतिमाह पैसे मिलते हैं. वहीं पीओके में एक कांस्टेबल की सैलरी प्रतिमाह 15899 पाकिस्तानी रुपए है.

क्यों उबल रहा है पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर?

1947-48 के दौरान कश्मीर के कुछ हिस्सों पर पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया, इसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर कहा जाता है. इसका क्षेत्रफल करीब 13,300 वर्ग किलोमीटर है. पाकिस्तान ने इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाकर रखा है. यहां पर अभी पीपुल्स पार्टी की सरकार है. पाकिस्तान की सरकार पीओके में चुनाव कराने की तैयारी में है. इससे पहले वहां के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन लोगों का कहना है कि पीओके विधानसभा में शरणार्थी कश्मीरियों के लिए जो 12 सीटें आरक्षित हैं, उसे खत्म किया जाए.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!