Sunday , July 26 2026
Breaking News

जालंधर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:कूलर में हुई स्पार्किंग, दीवार पर लगे वॉलपेपर तक पहुंची चिंगारी; सोफा-बिस्तर व अन्य सामान जला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती दानिशमंदा क्षेत्र के न्यू रसीला नगर में शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और घर में मौजूद महिलाएं व बच्चे समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।

हालांकि, आग में घर का कीमती सामान, जिसमें सोफा, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान शामिल है, जलकर राख हो गया। इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग लगने की वजह कमरे में चल रहे कूलर में हुआ शॉर्ट सर्किट था। कूलर में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसकी चिंगारी दीवार पर लगे वॉलपेपर तक पहुंच गई। वॉलपेपर में आग लगते ही लपटें तेजी से फैल गईं और कुछ ही देर में पूरे घर में धुआं भर गया।

खुद ही बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास

घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि, संकरी गलियों के कारण दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने खुद ही बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। मोहल्ले वालों की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के चलते दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पार्षद

घटना की सूचना मिलते ही इलाके के पार्षद मनीष भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार उनके परिचितों में से है। मनीष ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि घर में सिलेंडर ब्लास्ट जैसी कोई घटना नहीं हुई। उनके अनुसार, यह पूरी तरह शॉर्ट सर्किट से जुड़ा मामला है।

परिवार का आर्थिक रूप से हुआ नुकसान

पार्षद मनीष ने कहा कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। आग में घर का सोफा, बिस्तर, कपड़े और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि उन्हें उचित मुआवजा और हरसंभव सहायता दिलाने के लिए सरकार के समक्ष मामला उठाया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

लुधियाना में रास्ता मांगने पर युवक की पिटाई:ईंट-पत्थर बरसाए, गाड़ियों के शीशे तोड़े; CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रास्ता मांगने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद कुछ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!