Tuesday , September 8 2026
Breaking News

मैने तो चुटकुला सुनाया था…महिलाओं पर विवादित बयान देने पर फंसे सांसद चरणजीत चन्नी ने मांगी माफी, पढ़ें पूरा बयान

लुधियाना, (PNL) : गिद्दड़बाहा में महिलाओं पर दिए विवादित बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने माफी मांग ली है। चन्नी ने कहा कि मैंने एक चुटकुला सुनाया था। उसमें मेरी महिलाओं को लेकर किसी तरह की टिप्पणी करने की मंशा नहीं थी। मैं महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं। मैं आज जिस पोजीशन में हूं। इसमें महिलाओं का भी बहुत बड़ा सहयोग है। मुझे महिलाएं भी बड़ी संख्या में वोट करती हैं।

उन्होंने कहा कि मैं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से भी कहना चाहता हूं कि पहले भी मुझे चुनाव के समय नोटिस भेज दिया था। अब फिर से चुनाव के समय नोटिस जारी कर दिया है। मैं सभी महिलाओं का सम्मान करता हूं। अगर मेरे द्वारा सुनाई गई कहानी में किसी महिला को ठेस पहुंची है तो मैं सभी से माफी मांगता हूं।

विवादों में घिरे रहते हैं चन्नी

इसी वर्ष हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भी जालंधर में पूर्व सीएम चन्नी शिअद नेता बीबी जगीर कौर के गाल पर हाथ लगाने पर विवादों में घिर गए थे। उस समय भी मामला राज्य महिला चुनाव आयोग के पास चला गया था। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था। इसके अलावा मंत्री रहते हुए एक महिला आईएएस अधिकारी को गलत मैसेज करने का भी आरोप लगा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!