Monday , September 28 2026
Breaking News

मशहूर पास्टर बजिंदर सिंह को सजा करवाने वाले पति-पत्नी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में केस दर्ज, महिला बोली-बजिंदर जेल से करवा रहा साजिशें

न्यूज डेस्क, (PNL) : येशु-येशु वाले बाबा के नाम से मशहूर पादरी बजिंदर सिंह को रेप के मामले में जेल भिजवाने वाली पंजाब के खरड़ की महिला और उसके पति अब खुद मुश्किलों में घिर गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि दंपती का आरोप है कि यह झूठा मामला है। उन्हें इस मामले की जानकारी तब हुई जब 7 जून को सुबह 9 बजे बल्ह थाने (मंडी) की पुलिस टीम उनके घर पहुंची। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म मामले में उनकी जमानत याचिका कोर्ट में खारिज हो चुकी है।

दंपती का दावा है कि वे कभी मंडी नहीं गए और न ही उन्होंने कोई जमानत याचिका दायर की और न ही उन्हें कोई नोटिस मिला। उनका आरोप है कि जेल में बंद बजिंदर यह सब करवा रहा है। पहले भी इस तरह के मामले दर्ज हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अगर उनके परिवार को कुछ होता है तो इसके लिए हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस जिम्मेदार होगी। उन्होंने इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। साथ ही वे वकील के खिलाफ कार्रवाई के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश से भी मिलेंगे।

पत्र में तीन मुख्य पॉइंट उठाए:

1. पहले एफआईआर और फिर लगाई जमानत

कपल ने पत्र में कहा है कि उन पर हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी बल्ह थाने में 87, 70 (1) BNS की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। इस केस की जांच के लिए उन्हें कोई नोटिस नहीं आया। हैरानी की बात तो यह है कि हमारे आधार कार्ड की कॉपी लगा कर मंडी कोर्ट में हमारी बेल लगा दी गई जो कि हमें पता भी नहीं है।

यह सब हमें तब पता चला जब सात जून सुबह 9 बजे बल्ह थाना SHO टीम हमारे घर पर पहुंची। उन्होंने कहा कि जिस वकील ने उनके नाम से खुद ही जमानत याचिका लगाई थी। उसके खिलाफ भी लड़ाई लडे़ंगे।

2. पुलिस ने पूछा तो दिए सारे सबूत

महिला का कहना है कि जब मुझसे और मेरे पति के गनमैन से पूछा गया कि 22 और 23 मई को आप कहां थे? और फिर मुझे मेरे पति की जमानत खारिज होने की बात बताई गई तो हम चौंक गए। मेरे पति पंजाब में एक संगठन के प्रमुख और समाजसेवी हैं। फिर हमने पुलिस टीम को सारे सबूत दिए। हालांकि, उनका कहना है कि यह सब खेल है।

3 कोर्ट से मिली हुई है सिक्योरिटी

दंपती ने बताया कि हमने पुलिस से कहा कि हम दोनों को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से गनमैन मिले हुए हैं। हमें अगर शहर से बाहर जाना है तो पुलिस को बताना पड़ता है। हम तो 24, घंटे नजर बंद हैं। यह सब मुझे और मेरे पति सरबजीत सिंह को फंसाने के लिए किया गया है क्योंकि मेरे द्वारा पास्टर बिजेंद्र सिंह के खिलाफ 2018 में केस दर्ज हुआ था।

रेप की कहानी भी दिलचस्प है।

महिला ने बताया कि जब बजिंदर सिंह को अप्रैल महीने में सजा हुई थी, उस दिन के बाद से लगातार हमारे ऊपर वह जेल में बैठा बैठा शिकायतें करवा रहा है। उसे जेल में सारी सुविधाएं मिल रही है। उन्होंने बताया कि अब तो हद हो गई है कि उनके खिलाफ मंडी में केस दर्ज हुआ है।

एफआईआर की कहानी भी दिलचस्प है। महिला ने बताया कि पीड़िता का कहना है कि वह फेज-छह मोहाली में खड़ी थी। इस दौरान महिला ने उसे कोक में कोई चीज पिला दी। इसमें उसका नाम लिखा है। फिर महिला ने सरबजीत सिंह व प्रितपाल सिंह को बुलाया ।

फिर इनोवा गाड़ी में डालकर मुझे मंडी की तरफ ले गए। मेरी कनपटी पर पिस्तौल रखकर उसने मेरे साथ गलत काम करवाया। मंडी जिला अदालत में 03 जून 2025 को एक जमानत याचिका डाली गई। जिस पर 04 जून 2025 को सुनवाई के दौरान पुलिस को नोटिस भेजा गया। फिर 06 जून को इस मामले में अदालत में जमानत याचिका रद्द कर दी।

पुलिस ने चार घंटे तक पूछताछ की

महिला के वकील ने बताया कि करीब चार घंटे तक पुलिस उनके यहां पर रही। इसके बाद आस पड़ोस में कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई। वहीं, उन्होंने पंजाब हिमाचल के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर मांग की है कि फर्जी जमानत देने वाले वकीलों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि वह हिमाचल पुलिस से संपर्क किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!