Sunday , August 9 2026
Breaking News

जालंधर में आतिशी के VIDEO पर बवाल, AAP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक परगट सिंह का घर घेरा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की विधायक एवं पूर्व सीएम आतिशी को लेकर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। इस मामले में इकबाल सिंह की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। जिसमें कांग्रेस विधायक परगट सिंह, सुखपाल खैरा सहित एक अन्य व्यक्ति के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

इस मामले के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक परगट सिंह के जालंधर स्थित आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान परगट सिंह घर से बाहर आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें आप नेताओं के पास जाने से रोक लिया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए परगट सिंह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की पूरी घटना वीडियो में मौजूद है। अगर वीडियो से कोई छेड़छाड़ हुई है तो वह भाजपा ने की है और यदि वीडियो में कोई आपत्तिजनक बयान है तो वह आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा दिया गया है।

परगट सिंह ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में हालात बेहद खराब हैं, लेकिन आज तक किसी भी बड़े मामले में फोरेंसिक जांच नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा के स्पीकर द्वारा जालंधर के पुलिस कमिश्नर को बुलाया जाना भी कई सवाल खड़े करता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर भगवंत मान ने गवर्नर को लिखा पत्र, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने …

ब्रेकिंग : अमृतसर को मिला नया पुलिस कमिश्नर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए अमृतसर के …

Mithun Chakraborty की हुई हार्ट सर्जरी, मिलने पहुंचे पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी

न्यूज डेस्क, (PNL) :बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ सालों में अपनी हेल्थ को लेकर …

चंडीगढ़-मोहाली में बारिश से मौसम हुआ ठंडा:अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री तक गिरा; डैम अभी खतरे के निशान से नीचे

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और मोहाली में गुरुवार (7 अगस्त) सुबह से मौसम का मिजाज …

अमृतसर में 35 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:5 किलो खेप सहित तस्कर अरेस्ट; नशा विरोधी अभियान में पुलिस का बड़ा एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!