Sunday , August 9 2026
Breaking News

दिल्ली विधानसभा की विपक्ष की नेता आतिशी मामले में जालंधर पुलिस ने किया केस दर्ज, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इकबाल सिंह की शिकायत पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता एवं विधायक आतिशी के एक वीडियो को तोड़-मरोड़ कर तथा तकनीकी रूप से बदलकर गलत ढंग से अपलोड एवं प्रसारित करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी को गुरुओं के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणियां करते हुए दिखाते हुये भड़काऊ सुर्खियों के साथ एक छोटी वीडियो क्लिप वाली कई पोस्टें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर अपलोड/प्रसारित की गई हैं।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस वीडियो क्लिप की वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई है और आतिशी की ऑडियो वाली यह वीडियो क्लिप कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (https://x.com/kapilmishra_ind/status/2008811019158847790?s=48) से डाउनलोड कर फोरेंसिक जांच हेतु निदेशक, फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी, पंजाब, एसएएस नगर को भेजी गई थी।

उल्लेखनीय है कि इस वीडियो की फोरेंसिक रिपोर्ट दिनांक 09-01-2026 के अनुसार यह सामने आया है कि आतिशी ने अपनी ऑडियो में कहीं भी “गुरु” शब्द नहीं बोला, जैसा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे वीडियो क्लिपों में दिखाया जा रहा है। वास्तव में इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके इसे तकनीक के द्वारा तोड़-मरोड़ कर अपलोड किया गया है, जिसमें ऐसे कुछ शब्द शामिल किए गए हैं जो श्रीमती आतिशी द्वारा बोले ही नहीं गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर भगवंत मान ने गवर्नर को लिखा पत्र, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने …

ब्रेकिंग : अमृतसर को मिला नया पुलिस कमिश्नर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए अमृतसर के …

Mithun Chakraborty की हुई हार्ट सर्जरी, मिलने पहुंचे पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी

न्यूज डेस्क, (PNL) :बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ सालों में अपनी हेल्थ को लेकर …

चंडीगढ़-मोहाली में बारिश से मौसम हुआ ठंडा:अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री तक गिरा; डैम अभी खतरे के निशान से नीचे

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और मोहाली में गुरुवार (7 अगस्त) सुबह से मौसम का मिजाज …

अमृतसर में 35 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:5 किलो खेप सहित तस्कर अरेस्ट; नशा विरोधी अभियान में पुलिस का बड़ा एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!