Pakistan कर सकता है गलत हरकत, अभी जारी है ऑपरेशन सिंदूर- Rajnath Singh
Punjab News Live -PNL
April 2, 2026
ताजा खबर, देश विदेश
न्यूज डेस्क, (PNL) : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को केरल के दौरे पर पहुंचे. केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान में चल रही जंग के बीच भारत का एक पड़ोसी देश कोई भी गलत हरकत कर सकता है. लेकिन रक्षा मंत्री ने साफ चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो भारत की प्रतिक्रिया बेहद सख्त और निर्णायक होगी. उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर जारी है…” वहीं रक्षा मंत्री ने बताया कि भारतीय नौसेना हमारे तेल टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकाल रही है. उन्होंने कहा कि सेना पूरी तरह सतर्क है. राजनाथ ने कहा कि भारत मिडिल ईस्ट के हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है. वहां जो भी स्थिति बने, भारत उससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है,
राजनाथ सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि देश में पेट्रोल, डीजल या गैस की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार है. साथ ही उन्होंने सरकार पर निशाना साधने पर विपक्ष पर भी हमला बोला राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपने कूटनीतिक कौशल से भारत के हितों की रक्षा कर रहे हैं. बता दें ईरान ने कुछ भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी है. साथ है ईरान ने भारतीय जनता द्वारा ईरान को दिए जा रहे समर्थन की भी सराहना की है.
राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत जो कभी केवल हथियारों के Import के लिए जाना जाता था. अब Exports के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। साल 2014 में भारत का Defence Exports लगभग 600 करोड़ रुपये था, वह आज बढ़कर 38,500 करोड़ तक तक पहुँच गया है. पिछले साल की तुलना में 2025-26 में भारत के Defence एक्सपोर्ट में 62.66 फीसद का रिकॉर्ड उछाल आया है.