Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन ने की शिष्टाचार भेंट

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), जालंधर के अध्यक्ष राजीव कुमार दुग्गल के नेतृत्व में एसोसिएशन के गवर्निंग बॉडी सदस्यों एवं अन्य साथियों ने जालंधर के नव-नियुक्त पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (आईपीएस) से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुम्मण, वाइस चेयरमैन सुखबीर सिंह सुख्खी, वाइस अध्यक्ष रमेश लखनपाल, भूपिंदर सिंह पिंदा, अनिल अरोड़ा, जसवंत सिंह पिंटू, जी.एस. नागपाल, विजय खुल्लर, दिवजोत सिंह, अंतरप्रीत सिंह, एस.पी. सिंह टिंगरा, मोनू मेहता सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

एसोसिएशन की ओर से पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान अध्यक्ष राजीव कुमार दुग्गल ने कहा कि सतिंदर सिंह जैसे अनुभवी एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के जालंधर में पदभार संभालने से शहर की कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा व्यापारिक वर्ग को भी सुरक्षा और विश्वास का माहौल मिलेगा।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (आईपीएस) ने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि जालंधर को और अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं विकासशील शहर बनाने के लिए वह आम जनता और व्यापारिक समुदाय के सहयोग से पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जालंधर के लिए नए नहीं हैं और शहर की आवश्यकताओं तथा समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं।

उन्होंने विशेष रूप से मॉडल टाउन मार्केट का दौरा करने तथा एसोसिएशन के सदस्यों के साथ “कप ऑफ कॉफी” कार्यक्रम के दौरान संवाद करने का भी आश्वासन दिया, ताकि बाजार और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को नजदीक से समझा जा सके।

मुलाकात के दौरान चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुम्मण ने मॉडल टाउन मार्केट की कुछ दैनिक समस्याओं को भी पुलिस कमिश्नर के समक्ष रखा। इस पर पुलिस कमिश्नर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को प्राथमिक स्तर पर समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।

अंत में एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह का धन्यवाद किया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जालंधर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!