Monday , August 31 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : सऊदी अरब में तेल रिफाइनरी के पास हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 14 लोगों की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : सऊदी अरब में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। यह हादसा सऊदी के रास तानुरा में हुआ। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर सऊदी अरामको कंपनी का था और हादसा भी बड़ी तेल रिफाइनरी के पास हुआ। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया, लेकिन 14 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के कारण का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच चल रही है। सऊदी प्रेस एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रैश में मारे गए सभी लोग सऊदी अरब के ही रहने वाले थे। सऊदी एनर्जी मिनिस्ट्री ने क्रैश में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई। SPA ने एक बयान में मिनिस्ट्री ने कहा, “एनर्जी मिनिस्ट्री मरने वालों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सच्ची सहानुभूति जताती है।”

वहीं, रविवार को पूर्वी फ्रांस के शहर टॉम्ब्लेन के पास स्काईडाइवर्स को ले जा रहा एक सिविलियन विमान क्रैश हो गया। इसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई। लोकल अधिकारियों ने बताया कि यह फ्रांस के सबसे खतरनाक लाइट एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट में से एक है। पूर्वी म्यूर्थ-एट-मोसेल डिपार्टमेंट के प्रीफेक्ट यवेस सेगुई ने कहा कि क्रैश में पांच इंस्ट्रक्टर, पांच स्टूडेंट और पायलट की मौत हो गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!