Wednesday , November 11 2026
Breaking News

Honey Singh के कॉन्सर्ट के चक्कर में खतरे में डाली एयरपोर्ट जोन की सुरक्षा, चेतावनी के बाद भी तोड़े गए नियम, FIR दर्ज

न्यूज डेस्क, (PNL) : मशहूर सिंगर एंड रैपर यो यो हनी सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. अब उनका कोई कॉन्सर्ट हो और हजारों की भीड़ न पहुंचे, यह तो पॉसिबल ही नहीं है. पर हर कॉन्सर्ट के बाद कुछ न कुछ बवाल जरूर होता है. मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में 28 मार्च को हुए यो यो हनी सिंह के कॉन्सर्ट ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. पहले ही कॉन्सर्ट में एंट्री न मिलने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था. इसी बीच जानकारी मिली कि मुंबई के BKC MMRDA ग्राउंड पर सिंगर के live कॉन्सर्ट मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. पूरा मामला है कॉन्सर्ट में अवैध तरीके से लेजर लाइट के इस्तेमाल करने का.दरअसल पुलिस ने हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर पहले ही कह दिया था कि एयरपोर्ट जोन के पास लेजर लाइट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. पर मनाही के बावजूद नियम तोड़े गए हैं. जिसके बाद ऑर्गेनाइजर तमन्नाज वर्ल्डवाइड एडवरटाइजमेंट के इंद्रजीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बताते चलें कि अवैध लेजर लाइट की वजह से एयरपोर्ट जोन की सुरक्षा में खतरा पैदा हो गया था.

हनी सिंह के कॉन्सर्ट ऑर्गेनाइजर की मुश्किलें अब बढ़ गई है. यह भी जानकारी मिल रही है कि, कॉन्सर्ट के लिए 12 हजार लोगों के आने की इन्फॉर्मेशन पुलिस को दी गई थी.लेकिन कॉन्सर्ट देखने के लिए असल में 18 से 20 हजार लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. वहीं, ज्यादा भीड़ के चलते सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा था. हालांकि, सबसे बड़ा खतरा बना लेजर लाइट के इस्तेमाल से, जिसके लिए पहले ही मना कर दिया गया था. लेकिन फिर भी ऑर्गेनाइजर माने नहीं और एयरपोर्ट जोन की सुरक्षा ही खतरे में डाल दी.दरअसल हनी सिंह का 28 मार्च को बांद्रा के मुंबई MMRDA ग्राउंड में कॉन्सर्ट हुआ. वो फिलहाल देश के अलग-अलग हिस्सों में कॉन्सर्ट करने वाले हैं, जिस टूर का नाम है- ‘My Story India Chapter’ . इस दौरान सिंगर के हिट गानों- ‘डोप शॉप’, ‘ब्लू आइज’, ‘ब्राउन रंग’, ‘मिलियनेयर’ पर फैन्स झूमते नजर आए. हालांकि, अब यह टूर कहां-कहां होने वाला है, जान लीजिए. 4 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को कोटा, 25 अप्रैल को इंदौर, 2 मई को लखनऊ और 9 मई को कोलकाता में सिंगर हनी सिंह परफॉर्म करने वाले हैं. वहीं, जिसके बाद 16 मई को बेंगलुरु में इस टूर को कंप्लीट करेंगे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!