Friday , September 11 2026
Breaking News

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के शैड उखाड़ रही टीमें, डल्लेवाल को जालंधर लाया गया, 13 महीने बाद खुलेगा दिल्ली-अमृतसर हाईवे, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : किसान आंदोलन के चलते पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर की गई बैरिकेडिंग हटाई जा रही है। हरियाणा पुलिस गुरुवार सुबह से इसे हटा रही है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सीमेंट की यह बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस के मुताबिक शाम तक 13 महीने से बंद दिल्ली-जम्मू-अमृतसर हाईवे को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।

इधर, बुधवार दोपहर हिरासत में लिए गए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को जालंधर के एक सरकारी रेस्ट हाउस में रखा गया है। पहले पुलिस उन्हें जालंधर सिटी के PIMS अस्पताल ले गई थी। यहां किसानों के इकट्‌ठा होने की आशंका के चलते गुरुवार सुबह उन्हें शिफ्ट कर दिया गया।

कल (19 मार्च) को दोपहर में केंद्र सरकार के साथ चंडीगढ़ में 7वीं बार बातचीत करके लौट रहे किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण सिंह पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के जगजीत सिंह डल्लेवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

इसके बाद पंजाब पुलिस ने बुधवार देर शाम को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को हटा दिया था। इस दौरान विरोध करने वाले करीब 200 किसानों को हिरासत में लिया गया। पंजाब पुलिस ने बुलडोजर से किसानों के बनाए शेड भी तोड़ दिए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!