Friday , October 23 2026
Breaking News

भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग : विजीलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी विरोधी अभियान में लाई तेजी, एक महीने में 70 आरोपियों के खिलाफ 32 मामले दर्ज

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने 18 फरवरी, 2025 से अब तक 70 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न प्रकार के 32 मामले दर्ज किए हैं। मौजूदा अभियान के दौरान 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 12 राजस्व कर्मचारियों, 10 पुलिस कर्मचारियों, 8 स्थानीय निकाय विभाग के कर्मचारी, 7 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के और 2 बिजली निगम के कर्मचारी विरुद्ध मामले दर्ज किए गए हैं।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दर्ज किए गए मामलों में 11 मामले रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े जाने से जुड़े हैं, 20 आपराधिक मामले हैं और एक मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से संबंधित है। विजीलेंस ब्यूरो ने आने वाले महीनों में इस अभियान को और तेज़ी से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है और जनता से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन 9501 200 200 पर रिश्वतखोरी संबंधी सूचना देकर सक्रिय सहयोग करें।

उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार के हर रूप को जड़ से खत्म करना और शासन प्रणाली पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभाव को समाप्त करना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार की सूचना देने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सरकार ने पहले ही मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन शुरू कर दी है। इस एक्शन लाइन के माध्यम से विजीलेंस ब्यूरो ने लोगों को रिश्वतखोरी से जुड़ी गैर-कानूनी गतिविधियों की शिकायत दर्ज कराने के लिए एक उपभोक्ता-अनुकूल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म की सुविधा प्रदान की है।

उन्होंने आगे कहा, “यह अभिनव प्लेटफॉर्म लोगों को जबरन वसूली जैसी गैर-कानूनी गतिविधियों से जुड़ी ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 24 घंटे, सातों दिन शिकायत दर्ज करने की सुविधा देता है। इस पहल का उद्देश्य आम जनता को परेशानी से बचाते हुए शिकायतों का शीघ्र और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करना है।”

विजीलेंस ब्यूरो ने यह भी चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब के आह्वान को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है, क्योंकि नागरिकों को इस परिवर्तनकारी पहल में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि विजीलेंस ब्यूरो के निरंतर प्रयासों, मुख्यमंत्री की अडिग इच्छाशक्ति और उन्नत तकनीकी साधनों की मदद से पंजाब भ्रष्टाचार विरोधी लड़ाई में एक नया मील का पत्थर स्थापित करने के लिए तैयार है, जिससे अपने नागरिकों के लिए एक उज्जवल और अधिक समान भविष्य सुनिश्चित किया जा सकेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!