Friday , October 2 2026
Breaking News

जालंधर : कांग्रेस छोड़कर पार्षद परमजीत कौर और हरपाल मिंटू आम आदमी पार्टी में शामिल, नितिन कोहली ने सीएम के ओएसडी से करवाया ज्वाइन

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल की राजनीति में आज उस समय एक बड़ा और निर्णायक मोड़ देखने को मिला, जब वार्ड नंबर 23 की पार्षद परमजीत कौर और उनके पति हरपाल मिंटू ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। इस राजनीतिक घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी के लिए यह जमीनी स्तर पर बढ़ती विश्वसनीयता और मजबूत नेतृत्व का प्रमाण माना जा रहा है। पार्षद परजीत कौर सुबह सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के आफिस में पार्टी में शामिल हो गईं थी, लेकिन उनके पति हरपाल मिंटू ने सीएम हाउस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री आवास (सीएम हाउस) में पार्षद पति हरपाल मिंटू को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी श्री राजबीर सिंह घुम्मण तथा जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज श्री नितिन कोहली की गरिमामयी उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर श्री राजबीर सिंह घुम्मण ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रारंभिक कार्यक्रम के अनुसार स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा हरपाल मिंटू को पार्टी में शामिल कराया जाना था, लेकिन घने कोहरे (धुंध) के कारण वे सीएम हाउस नहीं पहुंच सके और उन्हें श्री फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना होना पड़ा। उन्होंने नए सदस्यों का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद पार्षद परमजीत कौर ने कहा कि नितिन कोहली की सोच और कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। उन्होंने आगे कहा कि बीते कुछ समय से वह जालंधर सेंट्रल में हो रहे विकास कार्यों और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने वाली राजनीति को करीब से देख रही थीं। उन्होंने कहा कि नितिन कोहली द्वारा अपनाया गया ईमानदार नेतृत्व, पारदर्शी कार्यप्रणाली और हर वर्ग की आवाज़ को महत्व देने वाला दृष्टिकोण आज की राजनीति में एक नई मिसाल बन चुका है।

परमजीत कौर ने कहा कि आज राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने की आवश्यकता है, और यह काम आम आदमी पार्टी बखूबी कर रही है। कांग्रेस पार्टी अब आम लोगों की उम्मीदों और ज़मीनी सच्चाइयों से दूर होती जा रही है, जबकि आम आदमी पार्टी बिना भेदभाव के हर नागरिक की समस्या को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियाँ केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका सीधा लाभ आम जनता तक पहुँच रहा है, यही कारण है कि लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।
वहीं हरपाल मिंटू ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने लंबे समय से नितिन कोहली की कार्यशैली को देखा और समझा है। उन्होंने कहा कि नितिन कोहली हर गली, हर मोहल्ले और हर परिवार की समस्याओं को व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझकर समाधान की दिशा में काम करते हैं, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है।

हरपाल मिंटू ने कहा कि आज जनता को ऐसे नेतृत्व की ज़रूरत है जो दिखावे की राजनीति नहीं, बल्कि धरातल पर काम करे। आम आदमी पार्टी और नितिन कोहली का नेतृत्व उसी सोच का प्रतीक है। अब हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी के साथ मिलकर वार्ड नंबर 23 के विकास के लिए काम करेंगे।
इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पार्टी में शामिल हुए नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का मूल उद्देश्य राजनीति को सेवा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि उनका विज़न पूरी तरह विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही पर आधारित है।
नितिन कोहली ने कहा कि हमारी प्राथमिकता जालंधर सेंट्रल के हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाना है—चाहे वह सड़क, सीवरेज, सफाई, जलापूर्ति या अन्य नागरिक सुविधाएँ हों। आम आदमी पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में काम करने में विश्वास रखती है।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी लगातार मेहनत, ईमानदारी और मजबूत संकल्प के साथ जालंधर सेंट्रल को एक मॉडल क्षेत्र बनाने की दिशा में काम कर रही है और आने वाले समय में विकास कार्यों को और तेज़ गति दी जाएगी।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता काकू अहलूवालिया ने कहा कि परमजीत कौर और हरपाल मिंटू का पार्टी में शामिल होना यह साबित करता है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और नितिन कोहली के नेतृत्व पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इनके शामिल होने से जालंधर सेंट्रल में पार्टी की स्थिति और अधिक मजबूत होगी तथा विकास कार्यों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के पार्षद लव रॉबिन और अजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!