Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने संयुक्त रूप से की इस मुहिम की शुरूआत, ये होगा फायदा

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने और फसली विविधता लाने के लिए गांवों की पंचायती जमीनों पर फलदार पौधों के बाग़ लगाएगी। इसी उद्देश्य के तहत आज बागवानी, रक्षा सेवाएं कल्याण एवं स्वतंत्रता संग्रामी मंत्री मोहिंदर भगत और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने संयुक्त रूप से चंडीगढ़ में ‘अपणा पिंड – अपना बाग़’ मुहिम की शुरुआत की। यह मुहिम बागवानी विभाग और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के सहयोग से चलाई जा रही है।

‘अपणा पिंड – अपना बाग़’ मुहिम की शुरुआत करते हुए बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना है पंजाब को रंगला और हरा-भरा बनाना। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से आज इस मुहिम की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत लगाए जाने वाले बागों का रखरखाव पहले 3 साल मगनरेगा द्वारा किया जाएगा। इससे मगनरेगा के तहत काम कर रहे मज़दूरों को और अधिक रोज़गार मिलेगा। उन्होंने कहा कि 3 साल बाद ये बाग पंचायती संस्थाओं को सौंप दिए जाएंगे। इसके बाद इन बाग़ों से होने वाली आय संबंधित पंचायत को जाएगी, जो गांवों के विकास पर खर्च होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इन बागों से प्राप्त होने वाले फलों की प्रोसेसिंग से स्वयं सहायता समूहों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

मंत्री ने बताया कि इस मुहिम के पहले चरण में राज्य के 9 जिलों की पंचायती जमीनों पर 65 एकड़ में बाग लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंधी पहले चरण में जिला गुरदासपुर में 5 एकड़, होशियारपुर में 22 एकड़, जालंधर में 2.5 एकड़, लुधियाना में 5 एकड़, पठानकोट में 15 एकड़, अमृतसर में 2 एकड़, कपूरथला में 4 एकड़, बठिंडा में 6 एकड़ और मलेरकोटला में 4 एकड़ पंचायती जमीन पर बाग लगाए जाएंगे। इस मौके पर बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने एक पुस्तिका भी जारी की। उन्होंने कहा कि पंचायतें प्रस्ताव पारित कर पंचायती जमीनों पर बाग़ लगाने के लिए सरकार से संपर्क कर सकती हैं।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पहले राज्य का नहरी पानी इस्तेमाल नहीं हो रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में जल संसाधन विभाग नहरों के पानी को खेतों की सिंचाई में उपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की यह नेक पहल गांवों में बागवानी को प्रोत्साहित करेगी और भूमिगत जल भी बचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में भी सहायक होगी। मंत्री श्री सौंद ने पंचायतों से अपील की कि गांवों की आर्थिक संरचना को और मज़बूत करने और क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए पंचायती जमीनों पर फलदार बाग लगाने हेतु सरकार से संपर्क करें।

इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत सचिव श्री अजीत बालाजी जोशी, कृषि आयुक्त श्रीमती बबीता, बागवानी निदेशक श्रीमती शैलिंदर कौर, ग्रामीण विकास एवं पंचायत निदेशक श्री उमा शंकर गुप्ता, संयुक्त विकास आयुक्त-कम-आयुक्त मगनरेगा डॉ. शैना अग्रवाल, मुख्य भूमि पाल श्री मोहिंदर सिंह सैनी और अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!