Tuesday , September 8 2026
Breaking News

नितिन कोहली ने अलग-अलग पार्टियों के 50 से ज्यादा नेताओं को करवाया आप में ज्वाइन, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली की अगुवाई में वार्ड नंबर 6 में आज एक प्रभावशाली जॉइनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा से राजविंदर सिंह (एस.सी. मोर्चा, जनरल सेक्रेटरी), निर्मल सिंह (सीनियर लीडर), विजय कुमार (बूथ प्रधान), कांग्रेस से दलबीर सिंह (वाइस प्रेसिडेंट), प्रभजोत सिंह (वाइस प्रेसिडेंट, जालंधर), बीएसपी से सरबजीत सिंह झमट्ट, मोहन सिंह (वार्ड प्रधान), राजवीर सिंह, संदीप कुमार, अशोक कुमार, करनप्रीत, अर्शप्रीत, कुलदीप सिंह, कृष्ण प्रकाश (सभी सदस्य) सहित अन्य प्रमुख चेहरे चरणजीत सिंह मिन्हास (समाजसेवी), गुरमुख सिंह, रजिंदर सिंह, गुरबचन सिंह, जगदीश कुमार, हैप्पी, कमल कमल तथा युवा वर्ग से हरमनदीप सिंह, हर्ष सिंह, गुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह भोगल, जतिंदर कुमार, गुरप्रीत सिंह, दमन ने अपने साथियों और परिवारों सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल होकर नितिन कोहली के नेतृत्व पर भरोसा जताया। इस जॉइनिंग कार्यक्रम में वार्ड इंचार्ज त्रिलोक सिंह सरां भी मौजूद थे। माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा और इलाके में इस जॉइनिंग को लेकर खास चर्चा देखने को मिली।

इस अवसर पर नितिन कोहली ने जॉइन करने वाले परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना ही उनकी राजनीति का मुख्य उद्देश्य है और वह बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के काम प्राथमिकता के आधार पर करते आए हैं।

विभिन्न पार्टियों को छोड़कर AAP में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि जब भी वे अपने क्षेत्र के कामों के लिए नितिन कोहली के पास गए, उन्होंने कभी भी राजनीतिक मतभेद को बीच में नहीं आने दिया और हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी। इसी कारण वे उनकी कार्यशैली और सोच से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

नितिन कोहली ने अपने संबोधन में जालंधर सेंट्रल में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और सीवरेज सिस्टम को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर गली और हर घर तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

नितिन कोहली के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में लगातार अन्य पार्टियों के नेताओं की जॉइनिंग बढ़ रही है। कांग्रेस, बीएसपी और भाजपा के कई नेता पहले ही पार्टी में शामिल हो चुके हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है, जिससे संगठन को बड़ी मजबूती मिल रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याण कार्यों के आधार पर आने वाले समय में आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल में और अधिक मजबूत होगी तथा जनता की सेवा का दायरा लगातार बढ़ता रहेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!