Wednesday , October 21 2026
Breaking News

जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली ने अमर बाग श्मशान भूमि के वर्षों पुराने रुके काम शुरू करवाए

जालंधर, (PNL) : वार्ड नंबर 19 में लाडोवाली रोड (बीएसएफ चौक के पास) स्थित अमर बाग श्मशान भूमि में कई वर्षों से रुके पड़े विकास कार्य शुरू हो गए हैं। यह काम नितिन कोहली (आम आदमी पार्टी, जालंधर सेंट्रल इंचार्ज) के प्रयासों से शुरू हुए हैं, जिससे इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

इलाका वासियों और श्मशान भूमि कमेटी की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यहां बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इसके तहत नया फर्श तैयार किया जा रहा है, नए कुंड बनाए जा रहे हैं, शेड लगाया जा रहा है, उचित रोशनी के लिए लाइटें लगाई जा रही हैं और मुख्य द्वार (मेन गेट) भी नया बनाया जा रहा है, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा, श्मशान भूमि तक जाने वाले रास्ते को भी चौड़ा किया जा रहा है, जिससे आवाजाही और अधिक सुगम होगी। पीएपी से लगती दीवार को भी पक्का किया जा रहा है। पहले बारिश या तेज हवाओं के दौरान इस दीवार के पास की मिट्टी रास्ते पर आ जाती थी, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

ये सभी मांगें पिछले लगभग 25 से 30 वर्षों से मोहल्ला वासियों और श्मशान भूमि कमेटियों द्वारा लगातार उठाई जा रही थीं, लेकिन अब तक किसी ने इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की थी। अब नितिन कोहली के प्रयासों से ये लंबे समय से लंबित कार्य जमीन पर उतरने लगे हैं।

अमर बाग श्मशान भूमि के प्रधान अमनप्रीत सिंह (अजे) और उनकी कमेटी ने नितिन कोहली का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जो काम आज तक कोई नहीं करवा सका, वह अब संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि यह मुद्दा हर पार्टी के प्रतिनिधियों के सामने उठाया गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

उन्होंने यह भी बताया कि बरसात के मौसम में श्मशान भूमि का फर्श खराब हो जाता था और पुराने कुंडों में पानी भर जाता था, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। इसलिए इन कार्यों का होना बेहद जरूरी था।

इलाका वासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए नितिन कोहली का धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह इलाके के विकास कार्य जारी रहेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!