Tuesday , November 10 2026
Breaking News

अमृतसर में पुलिस ने पाक ISI एजेंट को दबोचा:संवेदनशील जानकारी भेजने और हथियार-ट्रेनिंग लेने के आरोप में 4 दिन का रिमांड मिला

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर देहाती पुलिस के अधीन थाना खलचियां की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान बिक्र्मजीत सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर के बाबा बकाला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जस्पाल का निवासी बताया जा रहा है। यह गिरफ्तारी खुफिया इनपुट और सतर्क निगरानी के आधार पर की गई है, जिससे क्षेत्र में संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से पाकिस्तान में बैठे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में था और उनके साथ विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से लगातार बातचीत कर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी द्वारा भारत की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी, जैसे कि अमृतसर कैंट क्षेत्र, सेना के टैंकों की गतिविधियां और भारतीय वायुसेना के ठिकानों की तस्वीरें साझा की जा रही थीं।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई संदिग्ध फोटो और चैट रिकॉर्ड भी बरामद किए हैं। आरोप है कि वह इन जानकारियों को पाकिस्तान स्थित व्यक्तियों तक पहुंचा रहा था और इसके बदले उसे हथियारों की ट्रेनिंग दिए जाने की भी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसे AK-47 जैसे हथियारों के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण दिए जाने का दावा किया गया है, ताकि भारत में अशांति फैलाने की साजिश को आगे बढ़ाया जा सके।

आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज, रिमांड

इस मामले में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम 1923 की धारा 3 और 4 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है, ताकि आगे की पूछताछ और जांच की जा सके। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Jalandhar मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक्टिवा सवार युवती घायल; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर , (PNL) : मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!