Tuesday , October 20 2026
Breaking News

जालंधर : अंबेडकर नगर की 7 एकड़ जमीन के मुद्दे पर अहम बैठक, नितिन कोहली की पहल से समाधान की ओर कदम

जालंधर, (PNL) : अंबेडकर नगर की लगभग 7 एकड़ जमीन से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे को लेकर आज एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली के प्रयासों से संभव हुई, जिसमें जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल, मेयर वनीत धीर, नगर निगम जालंधर के कमिश्नर संदीप ऋषि, जॉइंट कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और अंबेडकर नगर के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि पिछले करीब 50 वर्षों से इस जमीन पर रह रहे गरीब और मेहनतकश परिवारों की समस्या का स्थायी और न्यायसंगत समाधान निकालना बेहद जरूरी है।

बैठक में इस बात पर भी विचार किया गया कि नगर निगम द्वारा बिजली विभाग को बदले में अन्य जमीन उपलब्ध कराई जा सकती है, ताकि अंबेडकर नगर की जमीन से जुड़े विवाद का समाधान निकाला जा सके और इलाके के निवासियों को कानूनी सुरक्षा मिल सके।

बैठक के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सभी विभागों के संयुक्त प्रयासों और नितिन कोहली की पहल से अंबेडकर नगर के लोगों के लिए पिछले 50 वर्षों से चले आ रहे इस मुद्दे का जल्द ही कोई ठोस और स्थायी समाधान निकल सकेगा।

नितिन कोहली ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मुद्दों को उठाना नहीं बल्कि लोगों को वास्तविक समाधान दिलाना है। उन्होंने कहा कि जालंधर सेंट्रल के हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, कानूनी सुरक्षा और बेहतर आधारभूत ढांचे को सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और अंबेडकर नगर के निवासियों के लिए न्यायपूर्ण और स्थायी समाधान तक पहुंचना उनकी विकास दृष्टि का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

अमृतसर में होटल के बाहर युवक को तलवारों से काटा:2 भाइयों ने झगड़े के बाद की हत्या; आरोपी बटाला के रहने वाले; 2 बच्चों का पिता

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर 2 भाइयों ने एक …

अमृतसर में आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी करेंगे दौरा:गैंगस्टरवाद प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात; परगट सिंह सहित पार्टी नेता रहेंगे मौजूद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पंजाब …

लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव:आधी रात को वारदात, एक रात पहले करनाल में भी हो चुका हमला

लुधियाना , (PNL) : दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस …

जालंधर के राओवाली में सजेगी पटाखा मार्केट:150 के करीब दुकानें बनाने की तैयारी, पटाखों पर भी महंगाई का असर; 10% महंगे हुए

जालंधर , (PNL) : पठानकोट रोड हाईवे पर गांव राओवाली में इस बार पटाखा मार्केट सजेगी। …

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में चली गोलियां, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. …

परविंदर सिंह झोटा का 6वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, इंसाफ की लड़ाई में उतरे बब्बू मान और जी खान, नीरू बाजवा ने रोकी फिल्म, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह …

दो दिन बाद फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर …

जालंधर में श्मशान घाटों के लिए MP फंड जारी:सांसद अशोक मित्तल ने मॉडल टाउन को 50 लाख और कैट को एक करोड़ को दिया

जालंधर  , (PNL) :  भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने जालंधर और आसपास के इलाकों में …

जालंधर में किसान से सनसनीखेज लूट:नकाबपोश बदमाशों ने दातर दिखाकर छीनी इलेक्ट्रिक स्कूटी व मोबाइल, एक बदमाश का चेहरा दिखा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात के गोराया इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने लूट …

जालंधर में पुलिस एक संदिग्ध को पकड़ा:कोट सदीक बंगला मुखी मंदिर के पास से 200 नशीले कैप्सूलों के साथ विशाल चोपड़ा को किया गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने नशे के खिलाफ …

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, नूडल्स खाकर सोए थे, DCP ने क्या बताया?

न्यूज डेस्क, (PNL) : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!