Tuesday , October 20 2026
Breaking News

नितिन कोहली की पहल से 18 साल बाद सूर्या एन्क्लेव व महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू का विकास शुरू, नगर निगम में ट्रांसफर को मिली मंजूरी

जालंधर, (PNL) : सूर्या एन्क्लेव और महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू के निवासियों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि 18 वर्षों से रुके पड़े विकास कार्यों को आखिरकार बढ़ावा मिलने जा रहा है। जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली की लगातार मेहनत और फॉलो-अप के बाद दोनों कॉलोनियों को नगर निगम जालंधर में ट्रांसफर करने की आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। इससे अब इन क्षेत्रों में वह सभी विकास कार्य शुरू हो सकेंगे, जिनकी मांग वर्षों से की जा रही थी।

लंबे समय से स्थानीय लोग टूटी सड़कों, पुरानी सीवरेज लाइनों, स्ट्रीट लाइटों की कमी और सफाई व्यवस्था के अभाव से परेशान थे। इन समस्याओं के कारण दोनों क्षेत्रों में संपत्तियों का मूल्य भी प्रभावित हुआ। लेकिन नगर निगम में स्थानांतरण के बाद अब सड़क निर्माण, नए राउंडअबाउट, पार्कों का सुधार, नया स्पोर्ट्स स्टेडियम, आधुनिक लाइटिंग सिस्टम और अन्य मूलभूत सुविधाएं तेजी से विकसित की जाएंगी।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर नितिन कोहली ने कहा कि उन्होंने हमेशा सूर्या एन्क्लेव और महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू के मुद्दों को अपनी प्राथमिकता माना है। उन्होंने कहा कि यह इलाका वर्षों से विकास से वंचित रहा है, लेकिन लोगों की समस्याओं को समझते हुए मैं इसे लगातार हर मंच पर उठाता रहा। अब निगम में ट्रांसफर होने के बाद विकास की असली शुरुआत होगी और आने वाले दिनों में लोग जमीन पर तेजी से बदलाव देखेंगे। मेरा संकल्प है कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध पूरे कराए जाएंगे।

मेयर वनीत धीर ने भी इस प्रक्रिया में नितिन कोहली की सक्रियता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि नितिन कोहली जी ने इस मुद्दे को लगातार उठाया और कोई भी मीटिंग या फॉलो-अप छोड़ा नहीं। उन्हीं की मेहनत से यह बड़ा निर्णय संभव हो पाया है। अब नगर निगम दोनों कॉलोनियों में विकास को प्राथमिकता देगा।
इस प्रक्रिया में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक रंधावा, स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और राज्यसभा सदस्य एवं एलपीयू चांसलर अशोक मित्तल का सहयोग भी अहम रहा। उन्हीं के संयुक्त प्रयासों और विशेषकर नितिन कोहली की पहल के कारण अब इन कॉलोनियों में विकास का नया अध्याय शुरू होने वाला है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!