Sunday , July 12 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब के DGP गौरव यादव को चुनाव आयोग ने किया तलब, तरनतारन चुनाव से जुड़ा है मामला, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : चुनाव आयोग ने तरनतारन उपचुनाव के दौरान तरनतारन के एसएसपी के खिलाफ शिकायतों को लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को 25 नवंबर को तलब किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अकाली दल की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित करने का आदेश दिया था। शिरोमणि अकाली ने तरनतारन हलके में अकाली नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और राजनीतिक बदलाखोरी का आरोप लगाया था। साथ ही चुनाव आयोग को इसकी शिकायत देकर स्वतंत्र जांच की मांग की थी।

अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने तरनतारन उपचुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया है। इन उल्लंघनों के संबंध में अकाली दल ने चुनाव आयोग और उसके ऑब्जर्वरों को कई लिखित शिकायतें दी हैं। राज्य सरकार अकाली दल के नेताओं को परेशान कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि शीर्ष चुनाव प्राधिकरण ने राज्य पुलिस प्रमुख को तलब कर ग्रेवाल के खिलाफ कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!