Wednesday , September 30 2026
Breaking News

नितिन कोहली ने जालंधर ‘फिट सेंट्रल’ की शुरुआत की; 23 वार्डों में बनाए जाएंगे आधुनिक खेल मैदान और टर्फ वॉकिंग ट्रैक, जल्द शुरू होगी इंटर-वार्ड स्पोर्ट्स लीग

जालंधर, (PNL) : सभी आयु वर्ग के लोगों में फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आप जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज श्री नितिन कोहली ने गुरुवार को जालंधर ‘फिट सेंट्रल’ की शुरुआत की। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सेंट्रल हलके के सभी 23 वार्डों में आधुनिक खेल मैदान विकसित किए जाएंगे, जिनमें फ्लडलाइट्स, टर्फ वॉकिंग ट्रैक, बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल व क्रिकेट जैसे खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत सूर्या एन्क्लेव के पांच एकड़ के पार्क में सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट और आदर्श नगर पार्क में सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट से की गई है। इसके लिए यहां पर कंस्ट्कशन (निर्माण कार्य) का काम शुरू हो गया है। रामा मंडी क्षेत्र में एक और सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट 15 अगस्त तक उद्घाटन के लिए तैयार होने की संभावना है। इस क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाओं से सुसज्जित आधुनिक खेल के मैदान उपलब्ध होंगे, जिससे वे शाम के समय भी खेलों का आनंद ले सकेंगे।

इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि आज के समय में जब सोशल मीडिया, मोबाइल फोन और गैजेट्स का अत्यधिक उपयोग बढ़ गया है, तब बच्चों, युवाओं और बड़ों को दोबारा शारीरिक गतिविधियों की ओर लौटाना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं और इसका एक बड़ा कारण है कि हम खेलों से दूर हो गए हैं और स्क्रीन के पीछे छिप गए हैं। अब समय आ गया है कि इस स्थिति को बदला जाए।

नितिन कोहली ने आगे कहा कि यह लीग केवल युवाओं के लिए नहीं होगी, बल्कि सभी आयु वर्गों के लोगों के लिए होगी। चूंकि ये खेल मैदान हर वार्ड में ही बनाए जाएंगे, इसलिए माता-पिता को अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं करनी पड़ेगी। यहां तक कि जो महिलाएं आमतौर पर घर के भीतर रहती हैं, उन्हें भी इसमें भाग लेने और एक फिट जीवनशैली अपनाने का अवसर मिलेगा।
योजना के अनुसार, अक्टूबर के अंत तक सभी खेल मैदानों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद चार प्रमुख खेलों पर आधारित इंटर-वार्ड प्राइज़ मनी लीग का आयोजन किया जाएगा।

लड़कों, लड़कियों, महिलाओं, पुरुषों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग लीग्स चलाई जाएंगी, ताकि हर वर्ग को भागीदारी का मौका मिले। इनाम राशि की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। यह प्रोजेक्ट हलके के स्तर पर पहली बार इस तरह की प्रतिस्पर्धात्मक लीग की शुरुआत करेगा। नितिन कोहली सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क खेल किट्स और उपकरण उपलब्ध कराएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा, “यह केवल फिटनेस की बात नहीं है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीमवर्क और एक स्वस्थ व सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में कदम है।” इस योजना के पहले चरण में 2,000 से 3,000 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे अगले 5 वर्षों में बढ़ाकर 20,000 प्रतिभागियों तक ले जाने की योजना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!