Thursday , July 30 2026
Breaking News

बड़ी खबर : बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई का कत्ल, इस छोटे से विवाद ने हिंसक रूप धारण किया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी का मर्डर कर दिया गया. स्कूटी पार्किंग को लेकर शुरू हुआ छोटा सा विवाद हत्या की वारदात में तब्दील हो गया. इसके बाद गुरुवार (7 अगस्त) की देर रात करीब 11.00 बजे उनकी हत्या कर दी गई.

निजामुद्दीन में पार्किंग को लेकर हुए सनसनीखेज मर्डर का मामला संज्ञान में आते ही दिल्ली पुलिस एक्टिव हुई और कार्रवाई में जुट गई. जांच के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

घर के दरवाजे पर स्कूटर पार्क करने पर विवाद

अब तक पुलिस की जानकारी में जो सामने आया है, उसके अनुसार आसिफ कुरैशी और कुछ लोगों के बीच रात में लड़ाई हो गई. आसिफ ने आरोपियों से कहा था कि घर के गेट के बाहर स्कूटर पार्क न करें, लेकिन लोग नहीं माने जिसके बाद बहस शुरू हो गई. इस तनातनी में आरोपियों ने आसिफ पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया.

हमले में आसिफ कुरैशी बुरी तरह घायल हो गए. उनका बहुत खून बह गया थआ. गंभीर हालत में तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक आसिफ कुरैशी की पत्नी ने बताया कि घर के बाहर पड़ोस के लड़के ने रात करीब 9.30-10.00 बजे स्कूटर खड़ा कर दिया था, जिसकी वजह से दरवाजा ब्लॉक हो गया. आसिफ ने कहा कि बेटा गाड़ी थोड़ी आगे खड़ी कर दो, लेकिन वह लड़का गाली देने लगा और कहने लगा कि अभी आकर बताता हूं.

इसके बाद लड़का ऊपर से नीचे उतर कर आया और कोई नुकीली चीज उनके सीने में मार दी. उस लड़के के साथ उसका भाई भी आ गया. आसिफ के सीने से खून ही खून निकलने लगा. पत्नी ने तुरंत अपने देवर जावेद को फोन कर के घर बुलाया, लेकिन तब तक आसिफ की मौत हो चुकी थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!