Wednesday , November 11 2026
Breaking News

NIA टीम आज जा सकती है अमेरिका, तहव्वुर राणा को घसीटकर लाएगी भारत

न्यूज डेस्क, (PNL) : मुंबई अटैक के दोषी तहव्वुर राणा के गुनाहों का अब बहुत जल्द भारत में ही हिसाब होगा. अमेरिका ने उसके प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है. अब भारत उसके कॉलर पकड़कर घसीटने को तैयार है. जी हां, एनआई यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी की चार अधिकारियों की एक टीम आज यानी गुरुवार (30 जनवरी) को अमेरिका जाने के लिए तैयार है. मकसद है 26/11 मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा को भारत वापस लाना. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों आतंकी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एनआईए ने गृह मंत्रालय को अधिकारियों के नाम सौंपे हैं और विदेश मंत्रालय को भी सूचित किया है. गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि एनआईए टीम वर्तमान में अमेरिकी अधिकारियों के साथ कॉर्डिनेट कर रही है. यह टीम विदेश मंत्रालय से यात्रा की अंतिम पुष्टि का इंतजार कर रही है.

तिहाड़ में क्या तैयारी

इस टीम में इंस्पेक्टर जनरल (IG) और डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) रैंक के अधिकारी शामिल हैं, जो तहव्वुर राणा की भारत वापसी की निगरानी करेंगे. इस बीच दिल्ली जेल विभाग ने तिहाड़ जेल में उनकी हिरासत के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारत आने के बाद आतंकी राणा को एक उच्च-सुरक्षा वार्ड में रखा जाएगा, जहां उसके सेल में उसकी गतिविधियों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.

कौन है तहव्वुर राणा

तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है.  उसके ऊपर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों में शामिल होने का आरोप है, जिसमें 166 लोग मारे गए थे. इस मामले में वह दोषी करार है. उसे पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जोड़ा गया था, जो हमले के मास्टरमाइंड में से एक था.

अमेरिका से राणा को मिला है झटका

आतंकी राणा के प्रत्यर्पण को उसके कानूनी चुनौतियों के खारिज होने के बाद मंजूरी दी गई, जिसमें अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 21 जनवरी को उनकी याचिका को खारिज कर दिया. अमेरिकी सरकार ने तर्क दिया कि राणा को प्रत्यर्पण से राहत नहीं मिलनी चाहिए. अमेरिकी सॉलिसिटर जनरल एलिजाबेथ बी प्रेलोगर ने कहा कि राणा को इस मामले में कोई और कानूनी उपाय नहीं मिलना चाहिए.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!